Mumbai Weather Rain Update: अगले 3 घंटे मुंबईवासियों के लिए भारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Mumbai Weather Rain Update मौसम विभाग ने मुंबई के अलग-थलग स्थानों पर 3 घंटों में तेज बारिश होने की संभावना जतायी है बुधवार सुबह से ही यहां तेज बारिश का क्रम जारी है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 07:24 AM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 12:07 PM (IST)
Mumbai Weather Rain Update: अगले 3 घंटे मुंबईवासियों के लिए भारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Mumbai Weather Rain Update: अगले 3 घंटे मुंबईवासियों के लिए भारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मुंबई, एएनआइ। मुंबई में मानसून ने अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया है। यहां बुधवार सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है। अगले तीन घंटों के दौरान मुंबई, पालघर, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरि, कोहलापुर, औरंगाबाद, जालना, परभणी, नांदेड़, जलगाव, धुले और नंदुरबार के उपनगरों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।मुंबई के बांद्रा, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (पूर्व), सांताक्रूज, कोलाबा, महालक्ष्मी, राम मंदिर और एनएससी (वर्ली) स्टेशनों पर 10 सेमी से अधिक बारिश रिकार्ड की गयी है। मुंबई में अभी तक कुछ स्‍थानों पर भारी बारिश और कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हुई है।   

बारिश के कारण मुंबई की मरीन लाइन इलाके में बुधवार रात एक इमारत का हिस्सा ढह गया। इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

गौरतलब है कि मुंबई में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के कारण यहां के निचले इलाकों में पानी भर गया है। अत्‍याधिक जलभराव को लेकर बुधवार को अंधेरी और किंग्‍स सर्कल की खबरें आयी थीं। बारिश के कारण यहां के नाले ओवर फ्लो हो चुके हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलजमाव के कारण लोगों का सड़कों से गुजरना मुश्किल हो रहा है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने भी लोगों से अपील की है कि वे घरों से बाहर न निकलें जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके।    

बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने बुधवार को भी मध्‍य महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और कोंकण क्षेत्रों के लिए भी ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया था। तेज बारिश के कारण वेस्टर्न एक्सप्रेस-वे लंबा जाम लग गया था। मानसून की भारी बारिश के कारण समुद्र में भी ऊंची लहरें उठने लगी हैं, बीच-बीच में हाइटाइड की आशंका को देखते हुए अलर्ट भी कई बार जारी किया जा चुका है। मौसम विभाग की तरफ से मरीन ड्राइव समेत तमाम इलाकों में लोगों को समु्द्री किनारों से दूर रहने के लिए एडवाइजरी भी जारी की जा चुकी है। मछुआरों और नाविकों को भी समुद्र के किनारे न जाने के लिए सतर्क किया गया है। 

 महाराष्ट्र के तटीय जिलों के लिए भी मौसम विभाग ने ऑरेंज चेतावनी जारी की थी और कहा था कि कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं मुंबई, ठाणे, पालघर और महाराष्ट्र के तटीय जिलों में अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश की संभावना जतायी गयी है। जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी हो चुका है। रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग के साथ-साथ पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे में भी बारिश की आशंका है।  मौसम विभाग ने  औरंगाबाद, कोल्हापुर, सतारा और जालना के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है।

chat bot
आपका साथी