Arrested In Thane: महिलाओं से सोना ठगने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Arrested In Thane महाराष्ट्र में ठाणे पुलिस ने महिलाओं से सोना ठगने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान नूर अजीजुल्लाह सलमानी के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपित से बड़े खुलासे की उम्मीद है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Fri, 05 Nov 2021 08:24 PM (IST) Updated:Fri, 05 Nov 2021 08:24 PM (IST)
Arrested In Thane: महिलाओं से सोना ठगने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
महिलाओं से सोना ठगने वाला व्यक्ति गिरफ्तार। फाइल फोटो

पालघर, प्रेट्र। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने महिलाओं से सोना ठगने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कई लोगों, खास तौर से महिलाओं को बुरी आत्माओं के प्रभाव से मुक्ति दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले नूर अजीजुल्लाह सलमानी को गिरफ्तार किया है। मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस कमिशनरेट ने कार्रवाई की है। उसके पास से विभिन्न पीड़ितों से लिया गया 300 ग्राम सोना पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस इस आरोपित को पिछले काफी समय से तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। पुलिस को इस मामले में बड़े खुलासे की उम्मीद है। 

ठाणे के मीरा रोड में नशीले ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड में तीन लोगों को नशीले ड्रग्स मेफेड्रोन के साथ गिरफ्तार किया गया है। नार्कोटिक्स विरोधी सेल के एक गश्ती दल ने गुरुवार रात पांच ग्राम ड्रग्स बरामद किया। आरोपित फरहाद कमरू जमां काशिमिरा का रहने वाला है। उसने बताया कि अरबाज निसार खान से उसने नशीला पदार्थ लिया। निसार ने अकील अहमद सईद अहमद अंसारी से खरीदा था। पुलिस ने 271 ग्राम मेफेड्रोन के साथ अन्य दो आरोपितों को भी गिरफ्तार किया। 

महाराष्ट्र में 12 मंजिली इमारत में आग, 60 से ज्यादा लोग निकाले गए

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई कस्बे में 12 मंजिले भवन में शुक्रवार दोपहर आग लगने के बाद 60 से ज्यादा लोगों को निकाला गया। अधिकारियों ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है और घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। संभवत: शार्ट सर्किट के कारण भवन की आठवीं मंजिल के गलियारे में दिन के 3:30 बजे आग लगी। 

हेरोइन के साथ गिरफ्तार व्यक्ति को कोर्ट में पेश किया

समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, मुंबई के अंतरराष्ट्रीय कूरियर टर्मिनल सहार कार्गो कांप्लेक्स से जब्त हेरोइन को लेकर गिरफ्तार व्यक्ति को कोर्ट में पेश किया गया। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीसी) की एक टीम ने 29 अक्टूबर को 700 ग्राम हेरोइन जब्त की थी। जांच में पार्सल पाने वाले कृष्ण मुरारी प्रसाद का पता चला। वडोदरा निवासी प्रसाद को एनसीबी मुंबई समन किया गया है।

chat bot
आपका साथी