महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे पर दुष्‍कर्म का आरोप, NCP नेता ने महिला से रिश्तेे की बात मानी पर आरोपों को नकारा

महाराष्ट्र के सामाजिक और न्याय मंत्री धनंजय मुंडे पर एक महिला ने दुष्‍कर्म का आरोप लगाया है जबकि मुंडे ने महिला से रिश्‍ते की बात स्‍वीकार की है और कहा है कि महिला और उसकी बहन उन्‍हें ब्लैकमेल करने उससे पैसे ऐंठने की कोशिश कर रही हैं।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 09:57 AM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 07:20 PM (IST)
महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे पर दुष्‍कर्म का आरोप, NCP नेता ने महिला से रिश्तेे की बात मानी पर आरोपों को नकारा
महाराष्ट्र के सामाजिक और न्याय मंत्री धनंजय मुंडे पर दुष्‍कर्म का आरोप

मुंबई,एएनआइ। महाराष्ट्र के सामाजिक और न्याय मंत्री धनंजय मुंडे ने मंगलवार को 38 वर्षीय महिला द्वारा लगाए गए दुष्‍कर्म के आरोप का खंडन किया और कहा कि 2003 में  उक्‍त महिला से उनके संबंध थे। फेसबुक पर एक पोस्ट में, एनसीपी नेता ने दावा किया कि महिला और उसकी बहन उन्‍हें ब्लैकमेल करने और उससे पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहीी हैं। मुंडे ने बताया कि नवंबर 2020 में उन्‍होंने पुलिस को इस संबंध में शिकायत भी की थी।

 मुंडे ने बताया कि वह 2003 से महिला के साथ संबंध में है और इससे उनके दो बच्चे भी हैं। मंत्री ने कहा कि उनके रिश्ते को उनके परिवार ने भी स्वीकार किया है। मुंडे के महिला के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार करने के बाद, भाजपा की महिला शाखा ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा और उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की। 11 जनवरी को महिला अपने वकील के साथ अंधेरी के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मुंडे के खिलाफ दुष्‍कर्म की शिकायत दर्ज कराने गई थी। महिला ने शिकायत में कहा कि वह 1997 से मुंडे को जानती है।

 उसने आरोप लगाया कि मुंडे उससे शादी करने का आश्वासन देकर उसका दुष्‍कर्म कर रहा है और उसने उसे बॉलीवुड में एक गायिका के रूप में काम दिलाने में मदद करने का भी वादा किया है। महिला के वकील एडवोकेट रमेश त्रिपाठी ने कहा कि मामले में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। 

 "मुंडे ने 2008 में पहली बार उसके साथ दुष्‍कर्म किया जब वह अपने घर पर अकेली थी और उसने इसका वीडियो भी बनाया था। तब से उसने कई वर्षों में कई बार इस कृत्य को दोहराया था। 2019 में, उसने उससे शादी करने से इनकार कर दिया और कहा कि अगर वह कुछ कहती है तो वह वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर देगा। पुलिस स्टेशन में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया है। महिला का कहना है कि  हम कोर्ट जाएंगे और अगर उसके साथ कुछ होता है, तो मुंडे जिम्मेदार होंगे।

chat bot
आपका साथी