Sakinaka Case: साकीनाका दुष्कर्म मामले में पीड़िता के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा देगी महाराष्ट्र सरकार

Sakinaka Case साकीनाका में दरिंदगी के बाद महिला की मौत के मामले में महाराष्ट्र सरकार ने पीड़िता के परिजन को 20 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। दिल्ली की निर्भया की तरह मुंबई में दुष्कर्म व क्रूरता झेलने वाली महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 06:07 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 06:07 PM (IST)
Sakinaka Case: साकीनाका दुष्कर्म मामले में पीड़िता के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा देगी महाराष्ट्र सरकार
साकीनाका दुष्कर्म मामले में पीड़िता के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजे देगी महाराष्ट्र सरकार। फाइल फोटो

मुंबई, एएनआइ। मुंबई के साकीनाका में दरिंदगी के बाद महिला की मौत के मामले में महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को पीड़िता के परिजन को 20 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। दिल्ली की निर्भया की तरह मुंबई में दुष्कर्म व क्रूरता झेलने वाली महिला ने अपने साथ हुई बर्बरता के 33 घंटे बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया था। मरने से पहले मुंबई पुलिस उसका बयान भी दर्ज नहीं कर पाई, लेकिन घटना के सीसीटीवी फुटेज को पुलिस महत्वपूर्ण सुबूत मान रही है। मुंबई के साकीनाका पुलिस थाना क्षेत्र में खैरानी रोड पर उक्त महिला के साथ गुरुवार की रात ढाई से तीन बजे के बीच एक व्यक्ति ने टैंपो के अंदर दुष्कर्म किया और उस पर चाकू तथा लोहे की राड से हमला भी किया।

आरोपित ने महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे का राड डाल दिया, जिसके कारण उसके शरीर से भारी मात्रा में रक्तस्त्राव शुरू हो गया था। पुलिस को गुरुवार रात करीब तीन बजे घटना की सूचना मिली। तब पुलिस ने महिला को घाटकोपर स्थित राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया। करीब 33 घंटे अस्पताल में रहने के बावजूद उसे होश में नहीं लाया जा सका और उसकी मौत हो गई। पीड़िता की मां के अनुसार, वह खैरानी रोड पर अपनी दो छोटी बच्चियों के साथ अकेली ही रहती थी। उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। पुलिस पीड़िता का बयान तो नहीं दर्ज कर पाई, लेकिन आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसने उसी इलाके में रहने वाले मोहन चौहान को गिरफ्तार किया है। घटना की जांच के लिए सहायक पुलिस आयुक्त ज्योत्सना रसम के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। इस घटना के सामने आने के बाद राज्य की महाविकास अघाड़ी सरकार इंटरनेट मीडिया व विपक्षी दल भाजपा के निशाने पर आ गई है। इस मामले में भाजपा ने उद्धव ठाकरे सरकार पर जमकर निशाना साधा था। 

chat bot
आपका साथी