Blind Fish: महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के कनिष्ठ पुत्र तेजस ठाकरे ने खोजी अंधी मछली

Blind Fish तेजस ठाकरे व उनके तीन साथियों प्रवीण राज जय सिम्हन अनिल महापात्रा और अन्नम पवन कुमार की यह खोज वीरवार को एक्वा इंटरनेशनल जर्नल आफ इच्छितियोलाजी में प्रकाशित हुई है। यह जर्नल मछलियों पर शोध प्रकाशित करने के लिए जाना जाता है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 07:12 PM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 07:12 PM (IST)
Blind Fish: महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के कनिष्ठ पुत्र तेजस ठाकरे ने खोजी अंधी मछली
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के छोटे पुत्र तेजस ठाकरे। फाइल फोटो

मुंबई, राज्य ब्यूरो। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के छोटे पुत्र तेजस ठाकरे ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर एक अंधी मछली ढूंढ निकाली है। इसका नामकरण मुंबई के नाम पर मुंबा ब्लाइंड ईल रखा गया है। तेजस राज्य के पर्यावरण व पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे के छोटे भाई हैं, जोकि पर्यावरण में गहरी रुचि रखते हैं। तेजस के पिता उद्धव ठाकरे भी हवाई व वन्य फोटोग्राफी में महारत रखते हैं। तेजस व उनके तीन साथियों, प्रवीण राज जय सिम्हन, अनिल महापात्रा और अन्नम पवन कुमार की यह खोज वीरवार को एक्वा इंटरनेशनल जर्नल आफ इच्छितियोलाजी में प्रकाशित हुई है। यह जर्नल मछलियों पर शोध प्रकाशित करने के लिए जाना जाता है। तेजस का कहना है कि उन्होंने कुछ वर्षों पहले ही इसे ढूंढा था। कोविड-19 महामारी के दौरान इस पर काफी शोध किया। पनियल सांप नुमा दिखने वाला यह जीव मछलियों की श्रेणी में आता है और अंधा होता है। इसे बाम मछली कहा जाता है। यह मछली मुंबई से सटे पश्चिमा घाट इलाके में पाई गई है, इसलिए तेजस ने इसे मुंबा नाम दिया है। मुंबई नाम मुंबा आई (देवी) से आता है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के एक बयान ने फिर से शिवसेना-भाजपा की दोस्ती को हवा दे दी है। इस बयान के बाद न सिर्फ शिवसेना-भाजपा, बल्कि कांग्रेस-राकांपा की ओर से भी बयानबाजी शुरू हो गई है। महाराष्ट्र में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर सरकार चला रहे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को औरंगाबाद में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री राव साहब दानवे पाटिल की मौजूदगी में अपने भाषण की शुरुआत, 'मंच पर मौजूद मेरे पुराने साथी, वर्तमान साथी व फिर से साथ आ गए तो भविष्य के सहयोगी' कहते हुए की। उनके इस बयान ने एक दिन पहले ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल द्वारा दिए गए एक बयान को ही हवा देने का काम किया है। पाटिल ने कहा था कि मुझे पूर्व मंत्री मत कहो। दो-तीन दिन देखो। ये दोनों नेता महाराष्ट्र में अपनी-अपनी पार्टी के प्रमुख हैं।

chat bot
आपका साथी