परमबीर सिंह बनेंगे नये मुंबई पुलिस कमिश्नर, संजय बर्वे की जगह संभालेंगे पदभार

Mumbai Police Commissioner महाराष्ट्र एंटी करप्शन ब्यूरो चीफ परमबीर सिंह नये मुंबई पुलिस कमिश्नर का पदभार संभालेंगे।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Sat, 29 Feb 2020 12:41 PM (IST) Updated:Sat, 29 Feb 2020 01:37 PM (IST)
परमबीर सिंह बनेंगे नये मुंबई पुलिस कमिश्नर, संजय बर्वे की जगह संभालेंगे पदभार
परमबीर सिंह बनेंगे नये मुंबई पुलिस कमिश्नर, संजय बर्वे की जगह संभालेंगे पदभार

मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र एंटी करप्शन ब्यूरो चीफ परमबीर सिंह नये मुंबई पुलिस कमिश्नर होंगे। गौरतलब है कि परमबीर सिंह पुलिस कमिश्नर संजय बर्वे का स्‍थान लेने जा रहे हैं जो आज 29 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 1988 बैच के अधिकारी परमबीर सिंह अपने 32 वर्ष के करियर में मुंबई के कई जोन के डीसीपी का पदभार संभाल चुके हैं। वह मुंबई के वेस्टर्न रीजन जो एक एक हाइप्रोफाइल इलाका माना जाता है में परमबीर सिंह एडिशनल कमिश्नर का पद भार भी संभाल चुके हैं। 

गौरतलब है कि परमबीर सिंह मुंबई पुलिस कमिश्नर की दौड़ में सबसे ऊपर माना जा रहा था। जिसकी  आधिकारिक घोषणा भी हो चुकी है। परमबीर सिंह मुंबई पुलिस महकमे में एक जाना-माना नाम है। महाराष्ट्र के कई बड़े जिलों में परमबीर सिंह महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 

संभाली महत्‍वपूर्ण जिम्‍मेदारी 

परमबीर सिंह, जिला चंद्रपुर और जिला भंडारा के भी एसपी रह चुके हैं। परमबीर सिंह एटीएस में डिप्टी आइजी के पद का कार्यभार भी संभाल चुके हैं। वे महाराष्ट्र के लॉ एंड ऑर्डर के एडिशनल डीजीपी का पद भी संभाल चुके हैं। ठाणे के पुलिस कमिश्नर रहते हुए परमबीर सिंह ने अपनी टीम के साथ कई आपराधिक मामलों के खुलासे किये। अपने कार्यकाल में ठाणे से चलने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर रैकेट का भी उन्होंने खुलासा किया था। ये रैकेट अमेरिकी नागरिकों को अपने जाल में फंसाता था। कॉल रैकेट आरोपी सागर ने क्रिकेटर विराट कोहली की कार खरीदकर अपनी प्रेमिका को उपहार में दी थी इसका खुलासा भी परमबीर सिंह ने अपने कार्यकाल में किया था। नवी मुबई में हुए दंगों के दौरान परमबीर सिंह मैदान में उतर गए थे और दंगे को काबू में किया था। अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल करने वाले परमबीर सिंह ने पुणे में नक्सली समर्थकों के नेटवर्क का भी खुलासा किया था। 

 मुंबई पुलिस कमिश्नर की दौड़ में कौन-कौन थे शामिल

मुंबई पुलिस कमिश्नर की दौड़ में परमबीर सिंह के साथ कई पुलिस अधिकारी शामिल थे। इनमें 1987 बैच के बिपिन बिहारी , सुरेंद्र पांडे, के. कनाकरातन्म, हेमंत नगराले के अलावा 1988 बैच के परमबीर सिंह और रश्मि शुक्ला का नाम भी था। 

 मुख्यमंत्री रुपाणी ने दिया 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम के खर्च का ब्यौरा, बोले- 100 करोड़ नहीं हुए खर्च

chat bot
आपका साथी