Lockdown: महाराष्ट्र के कल्याण डोंबिवली नगर निगम में 19 जुलाई तक लॉकडाउन

Lockdown महाराष्ट्र में कल्याण डोंबिवली नगर निगम में 19 जुलाई तक लॉकडाउन लगाया गया है। यह जानकारी कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) के आयुक्त विजय सूर्यवंशी ने दी।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 08:41 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 08:41 PM (IST)
Lockdown: महाराष्ट्र के कल्याण डोंबिवली नगर निगम में 19 जुलाई तक लॉकडाउन
Lockdown: महाराष्ट्र के कल्याण डोंबिवली नगर निगम में 19 जुलाई तक लॉकडाउन

मुंबई, एएनआइ। Lockdown: महाराष्ट्र में कल्याण डोंबिवली नगर निगम में 19 जुलाई तक लॉकडाउन लगाया गया है। शुक्रवार को यह जानकारी कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) के आयुक्त विजय सूर्यवंशी ने दी। इधर, पुणे, पिंपरी-चिंचवाड़ और ग्रामीण पुणे के कुछ हिस्सों में 13 जुलाई से 23 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इस दौरान केवल डेयरी, मेडिकल स्टोर और अस्पतालों जैसी आवश्यक सेवाओं से संबंधित दुकानें खुली रहेंगी। यह जानकारी शुक्रवार को पुणे मंडल के आयुक्त दीपक म्हैसेकर ने दी। इस बीच, पुणे म्युनिसिपल कमिशन के कमिश्नर शेखर गायकवाड़ ने बताया कि 13-23 जुलाई से शहर में लॉकडाउन होगी। यह दो चरणों में होगा पहला 13 से 18 जुलाई के बीच जब केवल मेडिकल शॉप, डेयरियां व अस्पताल खुले रहेंगे।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में गुरुवार को 6875 मामले सामने आए जबकि 219 लोगों की मौत दर्ज की गई। 68 मौतें अकेले मुंबई शहर में हुईं। इस दौरान 4067 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए। राज्य में इस समय 93,673 सक्रिय मामले हैं। जबकि अब तक कुल 9,667 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में गुरुवार को जो नए मामले आए हैं उनमें मुंबई में 1268, पुणे में 1130, औरंगाबाद में 122 में दर्ज किए गए। मुंबई शहर में अब तक 89,124 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इधर, कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी मुंबई की धारावी बस्ती ने नई उम्मीद जगाई है।

धारावी में कोरोना को लगभग काबू में कर लिया गया है। गत मंगलवार को यहां सिर्फ एक संक्रमित मामला मिला। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि पिछली बार पांच अप्रैल को इस बस्ती में एक नया मामला सामने आया था। उसके बाद से लगातार इस बस्ती में संक्रमितों के मामले बढ़ते गए। यहां अब तक 2,335 संक्रमित पाए जा चुके हैं। हालांकि, इनमें से सिर्फ 352 ही सक्रिय मामले रह गए हैं। 1,735 मरीजों को अब तक अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। मुंबई में संक्रमण के मामले सामने के 20 दिन बाद एक अप्रैल को धारावी में पहला मामला सामने आया था। करीब ढाई वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली इस बस्ती में साढ़े छह लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। 

chat bot
आपका साथी