Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना के 10309 नए मामले, 334 की मौत
Mumbai Coronavirus News Update. राज्य में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या चार लाख 68 से ज्यादा हो गई है। एक दिन में रिकॉर्ड 334 मरीजों की जान भी गई है।
मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र में कुछ दिनों के बाद बुधवार को फिर 10,309 मामले सामने आए हैं। इससे पहले 31 अगस्त को इससे ज्यादा नए केस मिले थे। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या चार लाख 68 से ज्यादा हो गई है। एक दिन में रिकॉर्ड 334 मरीजों की जान भी गई है और मृतकों का आंकड़ा भी 16,476 पर पहुंच गया है। हालांकि, मुंबई में स्थिति कुछ सुधरती नजर आ रही है। महानगर में नए मामले कम मिल रहे हैं। महाराष्ट्र में 86 साल के एक व्यक्ति ने कोरोना को मात दी है। पूरी तरह से ठीक होने के बाद उन्हें जालना में मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दी गई। मरीज को 18 दिन पहले मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बुजुर्ग को ब्लड प्रेशर के साथ ही किडनी की भी समस्या थी। उन्हें 12 दिनों तक वेंटिलेटर पर भी रखा गया था।
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना के 7,760 नए मरीज सामने आये, 12,326 को स्वस्थ पाये जाने के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया और 300 संक्रमितों की मौत दर्ज की गयी। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 4,57,956 तक पहुंच चुकी है। जिनमें 1,42,151 मरीज सक्रिय हैं और 2,99,356 संक्रमितों के स्वस्थ पाये जाने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। अब तक कुल 16,142 मरीजों की इस संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।
वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के कुल 709 नए मरीज सामने आये, 873 मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से घर भेजे गये और 56 संक्रमितों की मौत दर्ज की गयी। बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार मुंबई में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1,18,130 तक पहुंच चुकी है। 90,962 मरीजों को स्वस्थ पाये जाने पर अस्पताल से घर भेज दिया गया है। 20,326 मरीज सक्रिय हैं जो कोविड 19 से जंग लड़ रहे हैं। राजधानी में अब तक 6,546 संक्रमितों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है।
महाराष्ट्र पुलिस के जवानों में भी कोरोना संकमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहो हैं। मंगलवार को 231 जवान कोरोना संक्रमित पाये गये और तीन की मौत दर्ज की गयी। राज्य में अब तक 7,950 संक्रमित पुलिसकर्मी स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से घर जा चुके हैं।
महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 8,968 नए मरीज सामने आये थे और 10,221 मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से घर भेज दिये गये थे। कोरोना संक्रमण के कारण 266 संक्रमितों की मौत दर्ज की गयी थी। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4,50,196 तक पहुंच गयी थी। जिनमें से 2,87,030 मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से घर जा चुके थे और इस महामारी के कारण सोमवार तक 15,842 संक्रमितों की मौत दर्ज की गयी थी। 1,47,018 मरीज सक्रिय थे जिनका विभिन्न कोविड 19 अस्पतालों में इलाज चल रहा है।