मुंबई आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को दिन में 5 बार आ रही 'स्वास्थ्य-निगरानी' काल, जाने पूरा मामला

कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट की दस्‍तक के साथ ही विदेश से मुंबई लौट ने यात्रियों के लिए बीएमसी ने नए नियम लागू कर दिए हैं। मुंबई में वार्ड वॉर रूम सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को पांच बार कॉल करेगा और उनको स्वास्थ्य की निगरानी में रहने के लिए याद दिलाएगा।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 12:18 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 12:18 PM (IST)
मुंबई आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को दिन में 5 बार आ रही 'स्वास्थ्य-निगरानी' काल, जाने पूरा मामला
बीएमसी ने ओमिक्रोन वैरिएंट के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए हैं

 मुंबई, एएनआइ। क्या आप होम क्वारंटाइन में हैं? यदि आप एक अंतरराष्ट्रीय यात्री हैं और हाल ही में विदेश से मुंबई लौटे हैं तो इस प्रश्न का उत्तर दिन में पांच बार देने के लिए तैयार हो जाइए। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) द्वारा पिछले सप्ताह दक्षिण अफ्रीका में पाए गए ओमिक्रोन वैरिएंट के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।

बीएमसी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, मुंबई में 'वार्ड वॉर रूम' सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को पांच बार कॉल करेगा, उन्हें होम क्वारंटाइन में रहने और अगले सात दिनों तक उनके स्वास्थ्य की निगरानी में रहने के लिए याद दिलाएगा। दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि यात्री होम क्वारंटाइन नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं, इसकी जांच के लिए मेडिकल टीम और एम्बुलेंस भी नियमित रूप से भेजी जाएंगी। बीएमसी के अनुसार ओमिक्रोन वैरिएंट दिशानिर्देशों के अनुसार, दैनिक सीईओ, एमआईएएल पिछले 24 घंटों में मुंबई पहुंचने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की एक सिंगल लाइन सूची आपदा प्रबंधन इकाई को भेजेगी, जो इसे वार्ड के अनुसार वार्ड वार रूम और स्वास्थ्य के चिकित्सा अधिकारी को आगे भेज देगी। "

गौरतलब है कि मुंबई भारत में सबसे ज्यादा प्रभावित COVID-19 शहरों में से एक रहा है। बीएमसी के अनुसार शुक्रवार को कहा कि 10 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे दक्षिण अफ्रीका के एक यात्री सहित नौ अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। ​बीएमसी ने कहा कि उसने जीनोम अनुक्रमण के लिए रोगियों के नमूने भेजे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे नए ओमिक्रोन वैरिएंट के मामले तो नहीं है। इस बीच, केंद्र ने गुरुवार को जानकारी दी कि कर्नाटक में दो लोग ओमिक्रोन वैरिएंट पॉजिटिव पाये गए हैं।

chat bot
आपका साथी