Mumbai Rain News: आफत की बारिश, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद NDRF की टीम मुंबई रवाना

Mumbai Rain News मुबंई में बारिश का क्रम जारी है कुछ इलाकों में तेज तो कुछ जगहों पर हल्‍की और मध्‍यम बारिश का क्रम जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में यहां भारी बारिश का अनुमान है। ट्रेनें लेट हुई बसों का मार्ग बदल दियेे गए हैं।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 07:59 AM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 01:18 PM (IST)
Mumbai Rain News: आफत की बारिश, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद NDRF  की टीम मुंबई रवाना
मुंबई में भारी बारिश और निचले इलाकों में जलजमाव

मुंबई, एजेंसियां। मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को सूचित किया कि अगले तीन घंटों के दौरान मुंबई में मध्यम से तीव्र बारिश जारी रहेगी।  मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी होने के बाद, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की 3 टीमों को एहतियात के तौर पर पुणे से मुंबई स्थानांतरित कर दिया गया है। आईएमडी ने एक ट्वीट में कहा, "मुंबई (सांताक्रूज) में पिछले 24 घंटों के दौरान अत्यधिक भारी बारिश हुई है। भारी बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। मलाड, सांताक्रूज, दहिसर के निचले इलाकों के अलावा दादर, परेल, वडाला, सायन की सड़कें भी पूरी तरह से जलमग्‍न हो चुकी हैं। शहर में गुरुवार रात से मध्यम से तेज बारिश हो रही है। 

जलवायु अनुसंधान और सेवा, पुणे के प्रमुख केएस होसलीकर ने सुबह 8:30 बजे नवीनतम उपग्रह चित्र साझा किया, जिसके अनुसार मुंबई उपनगरों और ठाणे पर छाये बादल तीन-चार घंटों तक तेज बारिश होने का संकेत दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरा तटीय कोंकण बादलों से ढका हुआ है और उत्तरी कोंकण-मुंबई को सतर्क रहने की जरूरत है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि पिछले 24 घंटों में शहर को 64.45 मिमी, पश्चिमी उपनगरों में 127.16 मिमी और पूर्वी उपनगरों में 120.67 मिमी बारिश रिकॉड की गई है। भारी बारिश के कारण मुंबई के कुछ हिस्सों में जलभराव हो गया है और शहर के कई हिस्सों में यातायात मार्गों का डायवर्जन भी किया गया है। भारी बारिश और जलभराव के कारण रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है।

#WATCH | Mumbai: Daily commuters' movement affected as railway track waterlogged in Sion following heavy rainfall.

Regional Meteorological Centre, Mumbai predicts "light to moderate rain in city & suburbs with possibility of heavy rainfall at isolated places" for next 24 hours pic.twitter.com/s6qq03tuIr

— ANI (@ANI) July 16, 2021

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार ने मुंबई, ठाणे और पालघर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान लगाते हुए पीला अलर्ट जारी किया है। मुंबई में भारी बारिश और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण बसों के रूट में भी परिवर्तन किया गया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि मुंबई और उसके उपनगरों में अगले 24 घंटों हल्‍की से मध्‍यम बारिश और कुछ स्‍थानों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

  इस बीच, मध्य रेलवे के पीआरओ शिवाजी एम सुतार ने ट्वीट किया, “कुर्ला-विद्याविहार के पास लाइन पर भारी बारिश और जलभराव के कारण ट्रेनें 20-25 मिनट देरी से चल रही हैं। स्लो लाइन ट्रैफिक b/w कुर्ला-विद्याविहार को फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया गया। हार्बर लाइन भी 20-25 मिनट देरी से चल रही है। ट्रांस-हार्बर लाइन यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

लोगों की बढ़ी मुश्किलें  

बता दें कि मुंबई में मंगलवार रात से ही बारिश का क्रम जारी है जिससे निचले इलाके जलमग्‍न हो चुके हैं। मुंबई में भारी बारिश लोगों के लिए भी आफत लेकर आती है। भारी बारिश के कारण निचले इलाके जलमग्‍न हो जाते हैं। इसके अलावा बिजली आपूर्ति, जल सेवा और स्‍थानीय यातायात सेवाएं भी प्रभावित हो जाती हैं। गौरतलब है कि मुंबई में 1 जून से अब तक कुल 1291.8 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से लगभग 48 प्रतिशत अधिक है। पिछले एक हफ्ते में ही, मुंबई में लगभग 302 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 77 प्रतिशत अधिक है।
गांधी मार्केट इलाके में जल-जमाव

मुंबई में भारी बारिश के कारण गांधी मार्केट इलाके में जल-जमाव हो गया है। मानसून के समय ये इलाका हमेशा जलमग्‍न हो जाता है।

#WATCH | Mumbai: Water-logging at Mumbai's Gandhi Market area as the city continues to receive heavy rainfall pic.twitter.com/1I6tKRUDUV

— ANI (@ANI) July 16, 2021
BMC की सलाह 

इससे पहले बुधवार को हुई भारी बारिश से सायन समेत शहर के विभिन्न हिस्सों में भीषण जलजमाव हो गया था। मौसम विभाग ने मुंबई और पड़ोसी ठाणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। वहीं पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी, कोल्हापुर और सतारा जिलों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया था। इस साल मानसून ने मुंबई में उम्मीद से थोड़ा पहले दस्तक दी थी। बुधवार को हुई लगातार बारिश से शहर के सायन इलाके में भीषण जलजमाव हो गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने भी लोगों से किनारे से दूर रहने और जलजमाव वाले इलाकों में न घूमने का अनुरोध किया है।

chat bot
आपका साथी