Mumbai Rains: मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई स्‍थानों पर भारी बारिश का अलर्ट, समुद्र में उठेंगी ऊंची लहरें

Mumbai Weather Update बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने मुंबई और उपनगरों में आज मध्‍यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग (IMD)का भी कहना है कि महाराष्ट्र (Maharashtra)के अलग-अलग स्थानों पर आज भारी बारिश (Heavy Rain) होगी।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 11:15 AM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 11:31 AM (IST)
Mumbai Rains: मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई स्‍थानों पर भारी बारिश का अलर्ट, समुद्र में उठेंगी ऊंची लहरें
BMC ने शहर और उपनगरों में मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मुंबई, एएनआइ। मुंबई (Mumbai) समेत महाराष्ट्र (Maharashtra) के कई स्‍थानों पर बीते कुछ दिनों से बारिश (Rain) का दौर जारी है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने आज (गुरुवार ) शहर और उपनगरों में मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। अपने अलर्ट में, बीएमसी ने कहा है कि राजधानी मुंबई और उपनगरों में मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने भी आज के लिए महाराष्ट्र के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी (Heavy Rain Alert) जारी की है।

मुंबई के लिए जारी किए गए इस मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, समुद्र में ऊंची लहरें (Hightide) भी उठेंगी। दोपहर 1 बजकर 21 मिनट पर हाईटाइड आने की संभावना है। बीएमसी के अनुसार पिछले 24 घंटों में शहर के कुछ हिस्सों में औसत वर्षा 21.21 मिमी से 52.09 मिमी के बीच बारिश हुई है। मध्य मुंबई में औसतन 35.43 मिमी बारिश हुई। जबकि, इसके पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 52.09 मिमी और 21.21 मिमी वर्षा दर्ज की गई

भारी बारिश से निचले इलाके हुए जलमग्‍न 

सितंबर माह के शुरु होते ही महाराष्ट्र में अच्‍छी बारिश हो रही है। वहीं लोगों के लिए परेशानी भी बढ़ती जा रही है। राज्‍य के औरंगाबाद समेत कई निचले स्‍थानों पर भारी बारिश के कारण पानी भर गया है। ज्ञात हो कि मौसम विभाग ने बुधवार को भी मुंबई में 24 से 48 घंटों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया था।

प्रशासन की लोगोंं को सलाह  

क्षेत्रीय मौसम विभाग ने बीते मंगलवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) के कोंकण क्षेत्र के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। ठाणे और पालघर प्रशासन ने भी लोगों को नदियों और जल निकायों से दूर रहने के साथ अनावश्‍यक यात्रा करने से मना किया था। मौसम विभाग का कहना था कि अरब सागर से आ रही नम हवाओं की वजह से कोंकण तट पर बारिश हो रही है।

chat bot
आपका साथी