जबरन वसूली के मामले में पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच के सामने नहीं हाजिर हुए मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह

क्राइम ब्रांच ने जबरन वसूली के एक मामले में परमबीर सिंह को पूछताछ के लिए हाजिर होने के निर्देश दिए थे। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने परमबीर के मुंबई एवं हरियाणा आवास पर जाकर नोटिस भी चस्पा की थी।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 10:33 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 10:33 PM (IST)
जबरन वसूली के मामले में पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच के सामने नहीं हाजिर हुए मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह
मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह आज क्राइम ब्रांच के सामने हाजिर नहीं हुए।

राज्य ब्यूरो, मुंबई। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह आज क्राइम ब्रांच के सामने हाजिर नहीं हुए। क्राइम ब्रांच ने जबरन वसूली के एक मामले में परमबीर सिंह को पूछताछ के लिए हाजिर होने के निर्देश दिए थे। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने परमबीर के मुंबई एवं हरियाणा आवास पर जाकर नोटिस भी चस्पा की थी। परमबीर सिंह के विरुद्ध हफ्ता वसूली का एक मामला 23 जुलाई को दर्ज किया गया था। बाद में इस मामल की जांच अपराध शाखा को सौंप दी गई थी।

इस मामले में उनके साथ मुंबई पुलिस के बर्खास्त एपीआई सचिन वाझे सहित कई और पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। परमबीर के विरुद्ध इसके अलावा एक और मामले में प्राथमिकी दर्ज है। उस मामले में भी परमबीर की जांच चल रही है। लेकिन परमबीर सिंह पिछले दो महीनों से मुंबई में नजर नहीं आ रहे हैं। यहां तक कि पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के विरुद्ध उन्हीं के द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर बयान दर्ज करने के लिए भी वह प्रवर्तन निदेशालय के सामने हाजिर नहीं हो सके हैं।

कुछ दिनों पहले ही उनके खिलाफ मुंबई पुलिस ने एक लुकआउट नोटिस भी जारी किया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि परमबीर सिंह शायद विदेश चले गए हैं। इसी वर्ष फरवरी में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट विस्फोटक लदी स्कार्पियो कार खड़ी किए जाने का प्रकरण सामने आ के बाद ही उन्हें मुंबई पुलिस के आयुक्त पद से हटा दिया गया था।

chat bot
आपका साथी