भाजयुमो कार्यकताओं से हाथापाई मामले में शिवसेना के 7 नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज

दादर (Dadar) में शिवसेना (Shiv Sena ) के मुख्यालय के बाहर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) और शिवसेना कार्यकर्ताओं के बीच बुधवार को हुई हाथापाई के मामले में 7 शिवसेना कार्यकताओं के खिलाफ मुंबई पुलिस ने प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 07:49 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 08:04 AM (IST)
भाजयुमो कार्यकताओं से हाथापाई मामले में शिवसेना के 7 नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज
शिवसेना के सात नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मुंबई, एएनआइ। मुंबई के दादर में शिवसेना मुख्यालय के बाहर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) और शिवसेना कार्यकर्ताओं के बीच हुई हाथापाई के मामले में पुलिस ने शिवसेना के सात नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 

मिली जानकारी के अनुसार "माहिम पुलिस ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं और शिवसेना के बीच हाथापाई के संबंध में शिवसेना के सात कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ये प्राथमिकी भारतीय दंड संहिता की धारा 141, 143, 147, 149, 392, 324, 323, 354 और 509 के तहत दर्ज की गई है।"

बता दें कि बुधवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि सौदे में कथित घोटाले के मामले में शिवसेना की आलोचना को लेकर दादर में शिवसेना भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद दोनों दलों के सदस्यों के बीच हाथापाई हो गई। घटना के बाद, पुलिस ने कम से कम 40 भाजयुमो कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

भाजपा की युवा शाखा ने मंगलवार को शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय को प्रकाशित करने के बाद दादर में शिवसेना मुख्यालय और शिवसेना भवन के बाहर विरोध मार्च का आह्वान किया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि सौदे में कथित घोटाले के मामले में हस्तक्षेप करने को कहा गया था। शिवसेना के मुखपत्र सामना ने पीएम नरेंद्र मोदी से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में “घोटाले का धब्बा” न हो क्योंकि यह “राष्ट्रीय गौरव का विषय” है।

chat bot
आपका साथी