Sushant Singh Rajput Case: सुशांत के संदिग्ध लेनदेन पर रिया से पूछताछ करेगी ईडी

Sushant Singh Rajput Case ईडी सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में रिया चक्रवर्ती से सुशांत के खातों से हुए संदिग्ध लेनदेन पर पूछताछ कर सकती है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 07:56 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:56 PM (IST)
Sushant Singh Rajput Case: सुशांत के संदिग्ध लेनदेन पर रिया से पूछताछ करेगी ईडी
Sushant Singh Rajput Case: सुशांत के संदिग्ध लेनदेन पर रिया से पूछताछ करेगी ईडी

राज्य ब्यूरो, मुंबई। Sushant Singh Rajput Case: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में उनकी महिला मित्र रिया चक्रवर्ती से सुशांत के खातों से हुए संदिग्ध लेनदेन पर पूछताछ कर सकती है। रिया को शुक्रवार को ईडी के कार्यालय में हाजिर होने का समन भेजा गया है। ईडी अपनी जांच की शुरुआत वीरवार को सुशांत के एक पूर्व कर्मचारी सैमुअल मिरांडा की पूछताछ से कर चुकी है। सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा पटना के राजीव नगर थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के अलावा उनके खातों से 15 करोड़ से अधिक राशि गायब होने का भी आरोप लगाया है। उनके इसी आरोप पर संज्ञान लेते हुए पिछले सप्ताह ईडी ने धन शोधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया था।

शुक्रवार को इसी मामले में रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। माना जा रहा है कि ईडी रिया से न सिर्फ सुशांत के बैंक खातों से निकले पैसे के बारे में जानकारी लेगी, बल्कि रिया और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के भी खातों को खंगालेगी। सुशांत, रिया व रिया के परिजनों द्वारा मिलकर बनाई गई कंपनी में हुए लेन-देन की भी रिया से जानकारी ली जाएगी। इन कंपनियों में रिया के भाई शोवित की बड़ी भूमिका बताई जा रही है। बताया जाता है कि पिछले कुछ वर्षों में रिया चक्रवर्ती के आयकर रिटर्न के मुताबिक उनकी नेट वर्थ महज 12 से 14 करोड़ रुपयों के बीच ही रही है।

इसके बावजूद वह मुंबई जैसे महंगे महानगर में दो-दो अचल संपत्तियां खरीदने में कामयाब रही हैं। इनमें से एक संपत्ति खुद रिया के नाम पर खरीदी गई है, दूसरी उनके परिवार के किसी सदस्य के नाम पर। इन दोनों संपत्तियों के लिए पैसा किसने अदा किया, यह अभी स्पष्ट नहीं है। ईडी इस संबंध में रिया से पूछताछ कर सकती है। सूत्रों के अनुसार ईडी ने रिया से इन संपत्तियों के कागजात भी मंगाए हैं। बताया जाता है कि ईडी के मुंबई स्थित कार्यालय में सैमुअल मिरांडा से गुरुवार को हुई पूछताछ में ईडी ने सुशांत के फ्लैट पर चलनेवाली गतिविधियों की जानकारी ली है। क्योंकि अब तक मुंबई एवं बिहार पुलिस द्वारा खंगाले गए सुशांत के खातों से खुलासा हुआ है कि सुशांत के खातों से बड़ी रकम पूजापाठ सामग्री खरीदने एवं पुरोहितों को देने के लिए निकाली गई।

chat bot
आपका साथी