महात्‍मा गांधी पर विवादित बयान: कंगना रनौत पर कानूनी कार्रवाई करेगी महाराष्ट्र कांग्रेस

Controversial statement on Mahatma Gandhi महात्मा गांधी के खिलाफ विवादित बयान देने पर बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ महाराष्ट्र कांग्रेस कानूनी कार्रवाई करेगी। नाना पटोले ने कहा मुंबई पुलिस में उनके खिलाफ आधिकारिक शिकायत भी दर्ज करवाई जाएगी।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 02:05 PM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 02:23 PM (IST)
महात्‍मा गांधी पर विवादित बयान: कंगना रनौत पर कानूनी कार्रवाई करेगी महाराष्ट्र कांग्रेस
बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ महाराष्ट्र कांग्रेस कानूनी कार्रवाई करेगी।

मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र कांग्रेस (Maharashtra Congress) प्रमुख नाना पटोले (Nana Patole) ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्‍मा गांधी (Mahatma Gandhi) पर विवादित टिप्‍पणी करने के मामले में बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangna Ranaut) के खिलाफ महाराष्ट्र कांग्रेस कानूनी कार्रवाई करेगी। मुंबई पुलिस में उनके खिलाफ आधिकारिक शिकायत भी दर्ज करवाई जाएगी।

जाने क्‍या है मामला

बालीवुड अभिनेअभिनेत्री कंगना रानौत अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक आलेख साझा करते हुए महात्‍मा गांधी पर विवादित टिप्‍पणी कर दी है। कंगना ने लिखा है या तो आप गांधी के फैन हो सकते हैं या फिर नेताजी के समर्थक...आप दोनों के समर्थक नहीं हो सकते, इसका निर्णय आपको स्‍वयं करना होगा, उसके आगे लिखा है दूसरा गाल देने से भीख मिलती, आजादी नहीं।

कंगना ने इसके आगे ये भी लिखा है कि स्वतंत्रता सेनानियों को उन लोगों ने अंग्रेजों के हवाले कर दिया था जिनमें लड़ने की ताकत नहीं थी लेकिन उन्‍हें सत्‍ता की भूख थी। ये वही लोग थे जिन्‍होंने सिखाया था कि कोई अगर तुम्‍हें एक थप्‍पड़ मारता है तो तुम अपना दूसरा गाल भी आगे कर दो और इस प्रकार आपको आजादी मिलेगी ऐसे आजादी मिल जाती है क्‍या ऐसे तो भीख ही मिल सकती है। अपने नायकों को चुनते समय बुद्धि का प्रयोग करो।

पद्म श्री से सम्मानित अभिनेत्री कंगना का कहना है कि महात्‍मा गांधी ने कभी भी भगत सिंह या सुभाष चंद्र बोस को अपना समर्थन नहीं दिया। इसका सबूत है कि गांधी जी ये चाहते थे कि भगत सिंह को फांसी पर लटकाया जाये, अब आपको ये चुनने क जरूरत है कि किसका समर्थन किया जाये। अभिनेत्री ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया है कि भारत को आजादी 2014 में प्राप्‍त हुई है जब से मोदी सरकार सत्‍ता में आयी है। 1947 में जो स्‍वतंत्रता मिली थी वह तो भीख में मिली थी। कंगना के इस बयान की जमकर आलोचना हो रही है।

chat bot
आपका साथी