Mumbai Building Collapsed: मुंबई के गोवंडी इलाके में इमारत गिरी, 4 की मौत; 11 लोग बुरी तरह घायल

Mumbai Building Collapsed मुंबई के गोवंडी (Govandi) इलाके से एक दर्दनाक खबर सामने आयी है यहां शुक्रवार सुबह एक इमारत गिरने से 11 लोग घायल हो गए 4 की मौत हो गई। इस मामले में अभी विवरण की प्रतीक्षा है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 10:01 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 12:45 PM (IST)
Mumbai Building Collapsed: मुंबई के गोवंडी इलाके में इमारत गिरी, 4 की मौत; 11 लोग बुरी तरह घायल
मुंबई के गोवंडी इलाके में एक बिल्डिंग गिरने से तीन लोगों की मौत

मुंबई, मिड डे। मुंबई के गोवंडी (Govandi) इलाके में शुक्रवार सुबह 4 बजकर 58 मिनट पर एक अवासीय इमारत गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। हादसे में घायल लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है उन्‍हें इलाज के लिए राजावाड़ी अस्पताल और सायन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि ये घटना मुंबई के गोवंडी इलाके में शिवाजी नगर के प्लॉट नंबर 3 की है। घटना की सूचना मिलते ही बीएमसी और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए थे। घटनास्‍थल पर बचाव कार्य जारी है।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारी ने कहा, दमकल की सात गाड़ियां और दमकल विभाग की एक बचाव वैन, पुलिस और अन्य एजेंसियों के कर्मी मौके पर पहुंचे और तलाशी एवं बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को घाटकोपर स्थित राजावाड़ी अस्पताल और सायन के लोकमान्य तिलक मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।। हालांकि, राजावाड़ी अस्पताल के डॉक्टरों ने उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान नेहा परवेज शेख (35) और मोकर जाबिर शेख (80) के रूप में हुई है। शमशाद शेख (45) के रूप में पहचानी गई एक महिला की हालत गंभीर है। अधिकारी ने कहा कि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

गौरतलब है कि मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश का दौर जारी है। ऐसा अनुमान है कि भारी बारिश के कारण ही ये घटना हुई होगी क्‍योंकि इससे पहले भी बारिश की वजह से इस तरह इमारत ढहने की घटनाएं हुई हैं।

chat bot
आपका साथी