Mumbai Local Train News: मुंबई लोकल ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

Mumbai Local Train News मुंबई में कोरोना महामारी के कारण बीते कई माह से आम आदमी के लिए लोकल ट्रेन सेवा बंद है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर ही भाजपा कार्यकर्ता आज चर्चगेट पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 11:51 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 12:45 PM (IST)
Mumbai Local Train News: मुंबई लोकल ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन
चर्चगेट पर भाजपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

मुंबई, एएनआइ। मुंबई शहर में लोकल ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने को लेकर चर्चगेट पर भाजपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने कहा कि यह पुलिस के माध्यम से सरकार की तानाशाही है, लेकिन हमारा विरोध आम आदमी के लिए है। राज्य सरकार हमें विरोध नहीं करने देती और न ही सेवाएं फिर से शुरू कर रही है।

इससे पहले, यह संकेत दिया गया था कि पूरी तरह से टीकाकरण वाले यात्रियों को उपनगरीय ट्रेन सेवाओं में यात्रा करने की अनुमति दी जा सकती है, लेकिन कोविड लॉकडाउन में छूट को लेकर की गई नवीनतम घोषणाओं में आवश्यक राहत की पेशकश नहीं की। मुंबई कांग्रेस प्रमुख भाई जगताप ने भी मांग की थी कि स्थानीय ट्रेन सेवा कम से कम उन लोगों के लिए फिर से शुरू होनी चाहिए जिन्हें COVID-19 वैक्सीन की दोनों खुराक दी गई है।

इसके अलावा, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने भी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से आम जनता के लिए लोकल ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने का आग्रह किया था, खासकर उन लोगों के लिए जिन्होंने अपना टीकाकरण पूरा कर लिया है। सीएम को लिखे अपने पत्र में, मनसे सुप्रीमो ने महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार से आम जनता को राहत देने के लिए कोविड प्रतिबंधों में छूट प्रदान करने के लिए कहा था।

बता दें कि गुरुवार को सीएम ठाकरे ने कहा था कि सरकार सभी यात्रियों के लिए मुंबई में उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस संबंध में निर्णय जिम्मेदारी के साथ लिया जाएगा। “लॉकडाउन स्थायी नहीं है। लोकल (ट्रेन) कब शुरू होगी? हम इसे शुरू करने पर विचार कर रहे हैं। हम ये छूट अन्य जिलों में भी देंगे। लेकिन हम अपनी जिम्मेदारियों (लोगों के लिए) को ध्यान में रखेंगे और फिर प्रतिबंधों में ढील देंगे।”

chat bot
आपका साथी