VIDEO: Gateway of India के पास बड़ा हादसा, 20 फुट नीचे समुद्र में गिरी महिला; बाल-बाल बची जान

बीते सोमवार को मुंबई के गेटवे इंडिया के पास एक बड़ा हादसा हो गया समुद्र किनारे बनी सुरक्षा दीवार से एक महिला 20 फुट नीचे समुद्र में जा गिरी। गनीमत ये रही कि वहां मौजूद एक फोटोग्राफर ने तुरंत समुद्र में छलांग लगा दी और महिला की जान बचा ली।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Tue, 13 Jul 2021 09:48 AM (IST) Updated:Tue, 13 Jul 2021 10:03 AM (IST)
VIDEO: Gateway of India के पास बड़ा हादसा, 20 फुट नीचे समुद्र में गिरी महिला; बाल-बाल बची जान
समुद्र में गिरी महिला को बचाता फोटोग्राफर

मुंबई, एएनआइ। मुंबई (Mumbai) के गेटवे इंडिया (Gateway of India) के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल यहां एक महिला 20 फुट नीचे समुद्र में गिर गई। तभी वहां मौजूद फोटोग्राफर ने तत्‍परता दिखाते हुए समुद्र में छलांग लगा दी जिससे महिला की जान बचगई।

#WATCH | Mumbai: A photographer rescued a woman who lost her balance as she was sitting on the safety wall near Gateway of India and fell into the sea yesterday. pic.twitter.com/9Nraxm0gVu— ANI (@ANI) July 12, 2021

हादसा उस समय हुआ जब गेटवे ऑफ इंडिया पर सुरक्षा दीवार पर बैठी महिला ने अपना संतुलन खो दिया। इसके बाद महिला समुद्र में गिर गई। वहां मौजूद पर्यटकों की फोटो खींचने वाले फोटोग्राफर ने फौरन समुद्र में छलांग लगा दी और इस महिला की जान बचा ली। ये घटना सोमवार की है और फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फोटोग्राफर की हिम्मत और अपनी जान की परवाह किए बिना उन्होंने जो मदद की है, उसकी सभी तारीफ कर रहे हैं।

इस वीडियो में एक पुरुष महिला को समुद्र में बचाता नजर आ रहा है। आसपास के पर्यटकों ने उन्हें ऊपर खींचने के लिए एक रस्सी और एक ट्यूब को पानी में फेंक दिया। इसकी मदद से महिला को ऊपर उठाया गया। महिला 20 फीट नीचे समुद्र में गिर गई और उसे बचाने में काफी समय लगा। हालांकि इस घटना में वह बाल-बाल बच गई। समुद्र में पानी का तेज बहाव और लगातार लहरें उठ रहीं थी।

chat bot
आपका साथी