स्कूटी से घर लौट रही डॉक्टर की मौत, पढ़ें इस दर्दनाक हादसे की वजह

पालघर में एक सड़क हादसे में 23 वर्षीय डॉक्‍टर नेहा शेख की माैत हो गई नेहा शाम को क्‍लीनिक से अपने घर लौट रही थी।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Thu, 10 Oct 2019 12:18 PM (IST) Updated:Thu, 10 Oct 2019 12:18 PM (IST)
स्कूटी से घर लौट रही डॉक्टर की मौत, पढ़ें इस दर्दनाक हादसे की वजह
स्कूटी से घर लौट रही डॉक्टर की मौत, पढ़ें इस दर्दनाक हादसे की वजह

मुंबई, एएनआइ। मायानगरी मुंबई अब हादसों की नगरी बनती जा रही है आये दिन कोई न कोई दुर्घटना यहां हो रही है। बुधवार को पालघर के पास भिवंडी रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने दुपहिया सवार 23 वर्षीय डॉक्टर नेहा शेख को कुचल दिया। स्कूटी सवार नेहा की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना का मुख्य कारण सड़क पर बने गड्ढे बताये जा रहे हैं। 

 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुई इस घटना ने नेताओं की पोल खोल कर रख दी है, झूठे वादों की बदौलत चुनाव जीतने वाले नेता अगर समय पर सड़कों की मरम्मत पर भी ध्यान देते तो शायद आज नेहा के साथ ये हादसा नहीं होता। 

गौरतलब है कि दुर्घटना का शिकार हुई डॉक्टर नेहा शेख शाम के समय अपना क्लीनिक बंद करके घर लौट रही थी तभी अचानक उसका दुपहिया वाहन का पहिया वहां बने गड्ढे में चला गया और नियंत्रण खोने की वजह से वह वहीं पर गिर गयी। तभी पीछे से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक के पहिये ने उसे कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

जल्द होने वाली थी शादी

मिली जानकारी के अनुसार नेहा का विवाह तय हो गया था और नवंबर में ही वह विवाह बंधन में बंधने वाली थी लेकिन शायद नियति को कुछ और ही मंजूर था कि उससे पहले ही ये दुखद हादसा हो गया, नेहा की मौत की खबर से घर और पास पड़ोस में मातम छा गया है। 

लोगों में गुस्सा

इस दुखद हादसे के बाद गुस्सायी भीड़ ने सड़क पर टोल नाका लगाने की मांग की। लोगों का कहना था कि यहां तेज रफ्तार से वाहन चलते हैं, टोल नाका के लग जाने से इन वाहनों की रफ्तार में कमी आएगी और जिससे हादसों से भी बचाव होगा। गुस्सायी भीड़ ने कहा अगर जल्द इस मामले में प्रशासन ने कोई कार्रवाई नही कि गयी तो हम इसे लेकर प्रदर्शन करेंगे। 

अभिनेता सलमान खान के बंगले पर क्राइम ब्रांच का छापा, 29 साल से फरार अपराधी पकड़ा गया

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी