Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना के 62194 नए मामले और 853 मौतें

Coronavirus मुंबई में कोरोना के 3056 नए मामले सामने आए 3838 रिकवर हुए और 69 लोगों की मौतें हुईं हैं। कुल मामले 668355 हैं। कुल 602383 रिकवर हुए। कोरोना से 13616 की मौत हुई है। सक्रिय मामले 50606 हैं।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 09:50 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 10:56 PM (IST)
Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना के 62194 नए मामले और 853 मौतें
महाराष्ट्र में कोरोना के 62194 नए मामले और 853 मौतें। फाइल फोटो

मुंबई, एएनआइ। Coronavirus: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 62194 नए मामले सामने आए, 63842 डिस्चार्ज हुए और 853 मौतें हुईं। कुल मामले 49,42,736 हैं। कुल 42,27,940 रिकवर हुए। कोरोना से अब तक 73,515 की जान जा चुकी है। सक्रिय मामले 6,39,075 हैं। वहीं, मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3056 नए मामले सामने आए, 3838 रिकवर हुए और 69 लोगों की मौतें हुईं हैं। कुल मामले 6,68,355 हैं। कुल 6,02,383 रिकवर हुए। कोरोना से 13,616 की मौत हुई है। सक्रिय मामले 50,606 हैं। इससे पहले महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना के 57640 नए पॉजिटिव केस सामने आए, 57006 डिस्चार्ज हुए और 920 लोगों की मौतें हुई हैं। कुल मामले 48,80,542 हैं। कुल सक्रिय मामले 6,41,596 हैं। कुल 41,64,098 रिकवर हुए। कोरोना से 72,662 की मौत हो चुकी है। वहीं, मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,879 नए मामले सामने आए, 3,686 रिकवर हुए और 77 मौतें हुई हैं। कुल मामले 6,65,299 हैं। कुल 5,98,545 रिकवर हुए। सक्रिय मामले 51,472 हैं। कोरोना से 13,547 की मौत हो चुकी है।

इस बीच,सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि केंद्र सरकार के वैज्ञानिक निकाय द्वारा कोविड19 की तीसरी लहर के बारे में चेतावनी दी गई है। हम पिछले महीने से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं। कई जिलों में कोविड मामलों में गिरावट देखी जा रही है, जबकि कुछ जिलों में बढ़ोतरी भी देखी जा रही है। हम इस पर कड़ी नजर रख रहे हैं। इससे पहले सोमवार को प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 48621 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में 59500 लोग डिस्चार्ज हुए और 567 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो चुकी है। सक्रिय मामले 6,56,870 हैं। कुल 70,851 की मौत हो चुकी है। इधर, मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,662 नए मामले सामने आए हैं। 5,746 लोग डिस्चार्ज हुए और 78 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामले 54,143 है। कुल 13,408 मौतें हुईं हैं। इससे पहले रविवार को कोरोना के 56647 नए मामले सामने आए, 51356 डिस्चार्ज हुए और 669 मौतें हुईं हैं। सक्रिय मामले 6,68,353 हैं। कोरोना से 70,284 मौतें हुईं हैं। वहीं, मुंबई में कोरोना के 3,672 नए पॉजिटिव केस सामने आए, 5,542 डिस्चार्ज हुए और 79 मौतें हुईं। सक्रिय मामले 57,342 हैं। कोरोना से 13,330 की मौत हुई है।

chat bot
आपका साथी