Mumbai: नालासोपारा से छह नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

नालासोपारा में बिना वीजा और अन्‍य दस्‍तावेजों के रह रहे छह नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 01:00 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 01:00 PM (IST)
Mumbai:  नालासोपारा से छह नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार
Mumbai: नालासोपारा से छह नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

मुंबई, एएनआइ। मुंबई के नालासोपारा क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे छह नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग बिना किसी वीजा और अन्य दस्तावेजों के यहां रह रहे थे। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) केे निर्देश पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीमें वसई इलाके में अवैध रूप से रह रहे नाइजीरियाई और बांग्लादेशी नागरिकों के बारे में पता लगाने के बाद सभी विदेशी नागरिकों का सत्यापन कर रही हैं।

इसी कार्रवाई के दौरान ही पुलिस टीम ने मंगलवार को छह नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है जिनमें से पांच के पास भारत में उनके प्रवेश से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं था, इनके वीजा की समयावधि भी एक वर्ष पूर्व ही समाप्त हो गई थी। इस मामले में जांच अभी जारी है। 

गौरतलब है कि बीते दिनों लखीमपुर खीरी टेरर फंडिंग मामले में भी उत्तर प्रदेश की एटीएस टीम ने  तीन नाइजीरियाई युवकों को गिरफ्तार किया था, ये तीनों मुंबई में बैठकर भारत बॉर्डर से लगे नेपाल के बैंकों को सर्वर हैक  करत थे, और टेरर फंडिंग में इस्तेमाल किए जाना वाल पैसा नेपाल के रास्ते से भारत लाते थे। 

 अंडरव‌र्ल्ड डॉन दाऊद के सहयोगी की संपत्ति न हो सकी नीलाम, बतायी जा रही ये वजह

इन तीन नाइजीरियाई नागरिक  के पास से 3 लैपटॉप, 4 मोबाइल फोन, 13 भारतीय व एक विदेशी सिम कार्ड, 13 डोंगल, 2 पेन ड्राइव, 3 राउटर, एक नाइजीरियाई पासपोर्ट, पासपोर्ट की फोटोकॉपी और 2 नाइजीरियाई पहचानपत्र बरामद किये गये थे। इस गिरोह का मास्टर माइंड भी नाइजीरिया का ही रहने वाला है, ये गिरोह बैंक खातों को हैक कर करोड़ों रुपयों पर हाथ साफ करता था। 

आरोप साबित हुआ तो दूंगा एक करोड़ का ईनाम, आरोपित ने जांच एजेंसी को दी चुनौती

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी