Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना के 48401 नए मामले और 572 लोगों की मौत

Coronavirus मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2403 नए मामले सामने आए 68 लोगों की मौतें हुईं और 3375 रिकवर हुए। कुल मामले 676475 हैं। कोरोना से 13817 की मौत हुई है। कुल 613418 रिकवर हुए। सक्रिय मामले 47416 हैं।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 08:54 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 08:54 PM (IST)
Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना के 48401 नए मामले और 572 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में कोरोना के 48401 नए मामले और 572 लोगों की मौत। फाइल फोटो

मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 48401 नए मामले सामने आए, 60226 डिस्चार्ज हुए और 572 लोगों की मौतें हुईं। सक्रिय मामले 6,15,783 हैं। कुल 44,07,818 डिस्चार्ज हुए। कोरोना से 75,849 की मौत हुई। वहीं, मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2403 नए मामले सामने आए, 68 लोगों की मौतें हुईं और 3375 रिकवर हुए। कुल मामले 6,76,475 हैं। कोरोना से 13,817 की मौत हुई है। कुल 6,13,418 रिकवर हुए। सक्रिय मामले 47,416 हैं। इससे पहले शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 53605 नए मामले सामने आए, 82266 रिकवर हुए और 864 लोगों की मौतें हुईं हैं। कुल मामले 50,53,336 हैं। कुल 43,47,592 रिकवर हुए। कोरोना से 75,277 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामले 6,28,213 हैं। वहीं, मुंबई में कोरोना के 2678 नए मामले सामने आए, 3608 रिकवर हुए और 62 मौतें हुईं हैं। कुल मामले 6,74,072 हैं। कुल 6,10,043 रिकवर हुए। कोरोना से 13,749 की मौत हुई। सक्रिय मामले 48,484 हैं। 

पालघर में 103 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना को हराया

पालघर, प्रेट्र।इच्छाशक्ति हो तो आप बड़ी से बड़ी बाधा पार पा सकते हैं। यह चरितार्थ किया है महाराष्ट्र के पालघर के एक 103 वर्षीय बुजुर्ग ने जिन्होंने कोरोना जैसी महामारी को हरा दिया। अत्यंत संवेदनशील आयु वर्ग में होने के बावजूद वह कोविड-19 से उबर गए हैं। शामराव इंग्ले पालघर में विरेंद्र नगर के रहने वाले हैं। संक्रमित होने के बाद उन्हें ग्रामीण कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संक्रमण से मुक्त होने के बाद शनिवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिला कलेक्टर कार्यालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, बुजुर्ग को इलाज के लिए उपलब्ध कराई गई चिकित्सा का बेहतर प्रभाव रहा और उन्होंने कर्मचारियों के साथ सहयोग किया। शनिवार को वह पूरे हर्ष के साथ अस्पताल से बाहर निकले। पालघर के कलेक्टर डा. माणिक गुरसाल और अस्पताल के कर्मचारियों ने सौ साल पार कर चुके बुजुर्ग को पुष्प गुच्छ देकर विदा किया।

chat bot
आपका साथी