Monsoon: इस मानसून में अब तक महाराष्ट्र में 436 लोगों की गई जान

Monsoon मुंबई सहित महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों में मूसलाधार बारिश का दौर बुधवार को भी जारी रहा और गुरुवार को भी जारी रहने की संभावना है। पिछले तीन दिनों से मराठवाड़ा और विदर्भ में हो रही बारिश के कारण 15 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 09:07 PM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 09:07 PM (IST)
Monsoon: इस मानसून में अब तक महाराष्ट्र में 436 लोगों की गई जान
इस मानसून में अब तक महाराष्ट्र में 436 लोगों की गई जान।

मुंबई, राज्य ब्यूरो। महाराष्ट्र में इस मानसून में अब तक 436 लोगों की जान जा चुकी है और बड़ा आर्थिक नुकसान भी चुका है। जबकि बारिश का दौर अभी भी जारी है। मुंबई सहित महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों में मूसलाधार बारिश का दौर बुधवार को भी जारी रहा और गुरुवार को भी जारी रहने की संभावना है। पिछले तीन दिनों से मराठवाड़ा और विदर्भ में हो रही बारिश के कारण 15 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। बारिश के इस चरण को गुलाब चक्रवात का असर बताया जा रहा है। इस वर्ष के मानसून में एक जून से अभी तक 436 लोगों की जान जा चुकी है और छह लोग लापता हुए हैं। राज्य के राहत और पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार के अनुसार, इनमें 196 की मृत्यु बिजली गिरने से हुई है। बाकी लोग बाढ़, घर गिरने, भूस्खलन आदि की चपेट में आने से मारे गए हैं। उनके अनुसा,र सिर्फ सितंबर माह में अब तक 71 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि मानसून शुरू होने से पहले मई के अंत में आए टाक्टे तूफान में अरब सागर में एक बजरा डूब जाने से भी 86 लोग मारे गए थे।

इस बार दक्षिण-पश्चिम से उठने वाले मानसून के दौरान जुलाई के तीसरे सप्ताह में कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र को भीषण बाढ़ से गुजरना पड़ा। इस इलाके में करीब एक सप्ताह हुई भीषण बारिश ने कोकण के समुद्र तटीय क्षेत्रों सहित कोल्हापुर-सातारा-सांगली आदि शहरों में भारी तबाही मचाई। बारिश के इस दौरान कोकण और पश्चिमी महाराष्ट्र में हुए कई भूस्खलन में डेढ़ सौ से ज्यादा लोग मारे गए। रायगढ़ में तो पूरा एक गांव ही भूस्खलन में दब गया था। जबकि अब गुलाब चक्रवात के प्रभाव में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश ने मराठवाड़ा, विदर्भ और उत्तर महाराष्ट्र में बाढ़ की स्थिति पैदा कर दी है। मराठवाड़ा में मांजरा नदी उफान पर है, तो नासिक में गोदावरी बढ़ी हुई हैं।

chat bot
आपका साथी