Coronavirus: मुंबई की भायखला महिला जेल में 39 कैदी कोरोना संक्रमित

Coronavirus बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने पिछले 10 दिनों के दौरान भायखला जेल के 120 कैदियों और स्टाफ के सदस्यों का कोरोना टेस्ट कराया था। इनमें से 39 कैदियों को संक्रमित पाया गया है। सभी संक्रमितों को जेल से बाहर आइसोलेशन केंद्रों में भेज दिया गया है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 08:35 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 08:35 PM (IST)
Coronavirus: मुंबई की भायखला महिला जेल में 39 कैदी कोरोना संक्रमित
मुंबई की भायखला महिला जेल में 39 कैदी कोरोना संक्रमित। फाइल फोटो

मुंबई, जेएनएन। महाराष्ट्र में मुंबई की भायखला महिला जेल में कोरोना का कहर टूटा है। 39 कैदियों को कोरोना से संक्रमित पाया गया है। इनमें छह बच्चे हैं। पूरे देश की बात करें तो पिछले 24 घंटे के दौरान 28 हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं और 260 और लोगों की मौत हुई है। मुंबई से मिली जानकारी के मुताबिक बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने पिछले 10 दिनों के दौरान भायखला जेल के 120 कैदियों और स्टाफ के सदस्यों का कोरोना टेस्ट कराया था। इनमें से 39 कैदियों को संक्रमित पाया गया है। सभी संक्रमितों को जेल से बाहर आइसोलेशन केंद्रों में भेज दिया गया है। एक गर्भवती महिला कैदी को नगर पालिका के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले एक दिन में दो हजार से ज्यादा सक्रिय मामले बढ़े हैं। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3.03 लाख हो गई है, जो कुल मामलों का 0.90 फीसद है। मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक कोरोना रोधी कुल 85.60 करोड़ टीके लगाए गए हैं। रविवार सुबह सात बजे तक मिले आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान वैक्सीन की 68.42 लाख डोज लगाई गईं।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा है कि महाराष्ट्र में स्कूल चार अक्टूबर से फिर से खुलेंगे। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इसे मंजूरी दे दी है, टास्क फोर्स और स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में स्कूलों को फिर से खोलने के फैसले को भी मंजूरी दे दी है। उनके मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्रों में पांचवीं से 12वीं कक्षा तक और शहरी क्षेत्रों में आठवीं से 12वीं तक कक्षाएं फिर से शुरू होंगी। बच्चों को स्कूल वापस लाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। स्थानीय अधिकारियों को अदिकार दिया गया है। उन्होंने कहा कि छात्र अपने माता-पिता की सहमति से ही स्कूलों में आएंगे, किसी भी लाभार्थी योजना या परीक्षा के लिए उपस्थिति अनिवार्य नहीं की जाएगी। छात्र आनलाइन और आफलाइन दोनों माध्यमों से शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। हमारी सामग्री यूट्यूब पर भी उपलब्ध है।वहीं, बीएमसी क्षेत्राधिकार क्षेत्र में पांचवें सीरो सर्वेक्षण में मुंबई में 86.64 फीसद कोविड19 के एंटीबाडी पाए गए। 90.26 फीसद लोगों में एंटीबाडी पाए गए, जिन्हें पूर्ण या आंशिक रूप से टीका लगाया गया था। 79.86 फीसद अशिक्षित नागरिकों में एंटीबाडी पाए गए।

chat bot
आपका साथी