Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना के 55469 नए मामले और 297 मौतें, संक्रमित 31.13 लाख के पार

Coronavirus महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 55469 नए मामले सामने आए 34256 रिकवर हुए और 297 लोगों की मौतें हुई हैं। प्रदेश में कुल मामले 3113354 हैं। सक्रिय मामले 472283 हैं। कुल 2583331 अब तक रिकवर हुए।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 08:11 PM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 09:48 PM (IST)
Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना के 55469 नए मामले और 297 मौतें, संक्रमित 31.13 लाख के पार
मुंबई में कोरोना के 10030 नए मामले और 31 मौतें। फाइल फोटो

मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 55469 नए मामले सामने आए, 34256 रिकवर हुए और 297 मौतें हुई हैं। प्रदेश में कुल मामले 31,13,354 हैं। सक्रिय मामले 4,72,283 हैं। कुल 25,83,331 अब तक रिकवर हुए। कोरोना से 56,330 लोगों की जान जा चुकी है। इससे पहले सोमवार को प्रदेश में कोरोना के 47288 नए मामले सामने आए, 26252 डिस्चार्ज हुए और 155 मौतें हुईं हैं। प्रदेश में कुल मामले 30,57,885 हैं। अब तक कुल 25,49,075 डिस्चार्ज हुए। कोरोना से 56,033 की जान जा चुकी है। सक्रिय मामले 4,51,375 हैं।

मुंबई में कोरोना के 10030 नए मामले और 31 मौतें, संक्रमित 4.72 लाख के पार
मुंबई में मंगलवार को कोरोना के 10030 नए मामले सामने आए और 31 मौतें हुईं हैं। यहां कुल मामलों की संख्या 4,72,332 हो गई है। इससे पहले सोमवार को मुंबई में कोरोना के 9857 नए मामले सामने आए, 3357 डिस्चार्ज हुए और 21 मौतें हुईं थीं। यहां कुल मामले 4,62,302 हैं। कुल 3,74,985 रिकवर हुए। सक्रिय मामले 74,522 हैं। कोरोना से अब तक 11,797 की मौत हुई है। कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण प्रवासी मजदूर मुंबई छोड़कर अपने राज्यों की तरफ जा रहे हैं। एक प्रवासी मजदूर ने बताया कि मैं मजदूरी का काम करता हूं। कोई काम नहीं मिल रहा है। थोड़ा काम मिलता था लेकिन वो बंद हो गया। मैं गांव जा रहा हूं, खेती करूंगा।

इधर, महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सीएम उद्धव ठाकरे ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर 25 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीकाकरण की अनुमति देने का अनुरोध किया है। सीएम ने कोरोना टीकाकरण के लिए योग्य 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को अनुमति देने के उनके प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए पीएम मोदी को भी धन्यवाद दिया। सोमवार को यह जानकारी महाराष्ट्र सीएमओ ने दी। इधर, कोरोना पर काबू पाने के लिए राज्य में रात आठ बजे से सुबह सात बजे के बीच कर्फ्यू लगा दिया गया है। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उद्धव ठाकरे सरकार आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों में बड़े स्तर पर जुट गई है। अस्पतालों में और बेड, एंबुलेंस और ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। राज्य सरकार ने एक से आठवीं तक के छात्रों को बिना परीक्षा लिए ही अगली कक्षा में प्रमोट करने का फैसला किया है। नौवीं और 11वीं के छात्रों के बारे में जल्द ही फैसला लिया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी