Acid Attack: छेड़छाड़ के बाद युवती की आंखों में डाला तेजाब, भाई का अपहरण

Acid Attack मध्य प्रदेश के पन्ना में छेड़छाड़ के बाद युवती की आंखों में तेजाब डालने और उसके भाई को अगवा करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 08:50 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 08:50 PM (IST)
Acid Attack: छेड़छाड़ के बाद युवती की आंखों में डाला तेजाब, भाई का अपहरण
पन्ना में छेड़छाड़ के बाद युवती की आंखों में डाला तेजाब। फाइल फोटो

पन्ना, जेएनएन। छेड़छाड़ के बाद युवती की आंखों में तेजाब डालने का मामला सामने आया है। घटना मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र की है। यहां दो सगे भाइयों ने एक युवती से छेड़छाड़ के बाद उसकी आंखों में तेजाब डाल दिया। इसके बाद उसके भाई का अपहरण कर लिया। पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।  कलेक्टर संजय कुमार मिश्र और एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि पीड़िता की आंखों को नुकसान नहीं पहुंचा है। पीड़िता के अनुसार, सुमेर सिंह (44) पुत्र बहादुर सिंह को शक था कि उसकी बेटी को प्रेमी के साथ भगाने में उसका हाथ है। सुमेर और पवैया निवासी उसका साला गोल्डी राजा (29) पीड़िता और उसके भाई को पूछताछ के बहाने खेत में ले गए। यहां उसके साथ बदसलूकी की और छेड़छाड़ करने लगे। फिर आंखों में तेजाब डाल दिया।

गौरतलब है कि पत्नी व बेटी को तेजाब से जलाने के आरोपित दर्जी को गौरखपुर कैंट पुलिस ने गत दिनों गिरफ्तार कर लिया।  अदालत ने न्‍यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया है। तेजाब से झुलसीं मां-बेटी का जिला अस्‍पताल में उपचार चल रहा है। डाक्‍टरों ने उनकी हालत में सुधार बताया है। कैंट क्षेत्र के पीपीलडाड़ा निवासी अजय साहनी पेशे से दर्जी है। कूड़ाघाट चौराहे पर ही वह सिलाई का काम करता है। बताते हैं कि इलाके की ही एक महिला से अजय की दोस्‍ती है। महिला से दोस्‍ती की बात को लेकर अजय का पत्‍नी से अक्‍सर विवाद होता रहता था। विवाद में अजय के बच्‍चे मां के साथ रहते थे। खासतौर से बड़ी बेटी। पुलिस के मुताबिक अयज की महिला मित्र, उसे पत्‍नी व बेटी को सबक सिखाने के लिए कई दिन से भड़का रही थी। उसके बहकावे में आकर अजय 10 सितंबर को दोपहर में शराब के नशे में धुत होकर घर पहुचा और साथ लाया गया तेजाब बरामदे में बैठी पत्‍नी गीता और बाथरूम में स्‍नान कर रही बेटी अर्पिता के ऊपर डाल दिया। दोनों बुरी तरह से झुलस गईं थी।

chat bot
आपका साथी