मध्‍य प्रदेश में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, बारिश के साथ गिर सकते हैं ओले

Madhya Pradesh Weather News Update मौसम विभाग के अनुसार मध्‍य प्रदेश में मौसम बदलने की पूरी संभावना है। यहां के कुछ स्थानों पर बुधवार-गुरुवार को बारिश भी हो सकती है तो कहीं-कहीं पर ओले भी गिर सकते हैं। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 12:46 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 01:22 PM (IST)
मध्‍य प्रदेश में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, बारिश के साथ गिर सकते हैं ओले
मध्य प्रदेश में आज से फिर छा सकते हैं बादल

भोपाल, जेएनएन। मध्‍य प्रदेश में बीते दो दिन सर्द हवाओं के कारण वातावरण में सिहरन बढ़ गई है। जिसकी वजह से मौसम का मिजाज बदल सकता है। सिस्‍टम के अलावा पश्चिमी विक्षोभ भी मंगलवार को दाखिल हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि वेदर सिस्‍टम के सक्रिय होने के कारण हवाओं के साथ नमी आ रही है। मंगलवार से यहां बादल छाये रहेंगे साथ ही मध्‍य प्रदेश में कुछ जगहों पर बुधवार व वीरवार को बारिश भी हो सकती है। कुछ स्‍थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक पीके साहा का कहना है कि सोमवार को राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ये सामान्‍य से दो डिग्री सेल्सियम कम था। जबकि बीते रविवार को तापमान 28.8 डिग्रीसेल्सियस से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था। पीके साहा के अनुसार हवा का रुख उत्‍तरी होने की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

ये पांच वेदर सिस्टम हो रहे हैं सक्रिय

अफानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार को उत्‍तर भारत में पहुंचने के आसार हैं। हवा के ऊपरी भाग में श्रीलंका पर एक चक्रवात बना हुआ है। इस सिस्‍टम की वजह से पूर्व-मध्य अरब सागर तक एक ट्रफ बन गया है। बुधवार को पूर्व-मध्य अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। वहीं बंगाल की खाड़ी में भी कम दबाव को क्षेत्र बन रहा है। वेदर सिस्‍टम के सक्रिय होने के कारण मंगलवार से मध्‍य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्व वरिष्‍ठ विज्ञानी अजय शुक्‍ला के अनुसार हवाओं के चलने से वातावरण में आयी नमी के कारण मंगलवार केा राज्‍य के कुछ स्‍थानों पर बादल छाये रह सकते हैं। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में भी बुधवार को बारिश होने की संभावना है। वहीं राजधानी में भी बूंदाबांदी के पूरेआसार हैं।

chat bot
आपका साथी