Weather in Bhopal: पश्चिमी विक्षोभ के असर से मध्य प्रदेश में दो दिन बाद सर्द हवाएं बढ़ाएंगी सिहरन

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक अभी दो दिन तक दिन के तापमान में कुछ कमी और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इससे रात के तापमान में फिर गिरावट का सिलसिला शुरू होगा।

By Priti JhaEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 12:09 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 12:09 PM (IST)
Weather in Bhopal: पश्चिमी विक्षोभ के असर से मध्य प्रदेश में दो दिन बाद सर्द हवाएं बढ़ाएंगी सिहरन
मध्य प्रदेश में दो दिन बाद सर्द हवाएं बढ़ाएंगी सिहरन

भोपाल , जेएनएन । पश्चिमी विक्षोभ के असर से जहां उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है, वहीं पंजाब और राजस्थान में बारिश होने की संभावना बढ़ गई है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-काश्मीर और उसके आसपास सक्रिय है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्रीसे. दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्‍सियस कम रहा। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक अभी दो दिन तक दिन के तापमान में कुछ कमी और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

मालूम हो कि पाकिस्तान के मध्य में एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। पाकिस्तान पर बने सिस्टम के कारण हवाओं का रुख बदल गया है। पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलने के कारण मध्य प्रदेश में आंशिक बादल छाने लगे हैं। इससे दिन के तापमान में तो गिरावट हो रही है, लेकिन रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज होने लगी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दो दिन बाद हवाओं का रुख बदलकर उत्तरी होने की संभावना है। इसके बाद बर्फीली हवाएं वातावरण में सिहरन पैदा करेंगी।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ने बताया कि पाकिस्तान के मध्य में बने प्रेरित चक्रवात के कारण हवाओं का रुख बदल गया है। वर्तमान में हवाओं का रुख दक्षिणी और पश्चिमी हो गया है। जानकारी हो कि मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्रीसे. दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्‍सियस कम रहा। साथ ही शुक्रवार के अधिकतम तापमान (32.8 डिग्री से.) की तुलना में 3.1 डिग्रीसे. कम रहा।

वातावरण में कुछ नमी आने के कारण आंशिक बादल छाने लगे हैं। इससे दिन के तापमान में गिरावट होने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक अभी दो दिन तक दिन के तापमान में कुछ कमी और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने के आसार हैं। सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत से आगे बढ़ जाएगा। इससे मंगलवार से हवाओं का रुख बदलकर फिर उत्तरी होने लगेगा। इससे रात के तापमान में फिर गिरावट का सिलसिला शुरू होगा। 

chat bot
आपका साथी