Murder In Bhopal: वेतन को लेकर हुए विवाद में सिक्युरिटी गार्ड ने सुपरवाइजर को मारी गोली

Murder In Bhopal वेतन को लेकर हुए विवाद में गोली मारकर सुपरवाइजर की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। घटना भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र की है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 03:05 PM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 03:05 PM (IST)
Murder In Bhopal: वेतन को लेकर हुए विवाद में सिक्युरिटी गार्ड ने सुपरवाइजर को मारी गोली
भोपाल में सिक्युरिटी गार्ड ने गोली मारकर सुपरवाइजर की हत्या की। फाइल फोटो

भोपाल, जेएनएन। मध्य प्रदेश के भोपाल में वेतन को लेकर हुए विवाद में गोली मारकर सुपरवाइजर की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र की है। वीरवार को यहां एक सिक्युरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के बीच वेतन को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद गुस्साए गार्ड ने सुपरवाइजर को बंदूक से गोली मार दी। गोली की आवाज सुनने से इलाके में हड़कंप मच गया। इधर, वारदात को अंजाम देने के बाद गार्ड एक वाहन से टकराकर गिर गया। इस बीच, आसपास के लोगों ने गार्ड को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, सुवरवाइजर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  

एमपी नगर थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया कि अरेरा हिल्स पर स्थित निर्माण सदन में सर्वोदय सिक्युरिटी कंपनी में मयंक तिवारी सुरक्षा गार्ड है। बताया जाता है कि यहां मयंक की तैनाती कुछ दिनों पहले ही की गई थी। सिक्युरिटी कंपनी का सुपरवाइजर राजकुमार ठाकुर वीरवार सुबह गोर्ड की गिनती करने के लिए निर्माण सदन पहुंचा। यहां वेतन की मांग को लेकर गार्ड मयंक का सुपरवाइजर राजकुमार से विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि मयंक ने खफा होकर राजकुमार को बंदूक से गोली मार दी। गोली लगते ही हड़कंप मच गया। इधर, गंभीर हालत में राजकुमार में अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की है। वहीं, इस घटना के बाद सुपरवाइजर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। इस घटना के बाद इलाके में काफी खौफ दिख रहा है। यहां हर ओर सन्नाटा  पसरा है। कोई भी इस मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रहा है। 

chat bot
आपका साथी