आकाश में आज शाम दिखेगा दुर्लभ नजारा, चांद के साथ इन तीन बड़े ग्रहों के भी होंगे दीदार

सर्द मौसम में दिन छोटे व रातें लंबी हो जाती हैं ऐसे में आकाश से कुछ ग्रह विदा लेते हैं। इसके बारे में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया में सर्दियों में दो विशाल ग्रह और एक सबसे चमकदार ग्रह एक साथ देखा जा सकता है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 09:54 AM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 09:54 AM (IST)
आकाश में आज शाम दिखेगा दुर्लभ नजारा, चांद के साथ इन तीन बड़े ग्रहों के भी होंगे दीदार
सौर परिवार के दो विशाल ग्रह और एक सबसे चमकदार ग्रह को एक साथ देखा जा सकता है।

भोपाल, जेएनएन। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू (Sarika Gharu) ने साल के विदाई लेने से पहले इसके अंतिम माह में आकाश से विदा लेते ग्रहों के बारे में अमूल्‍य जानकारी दी। सारिका ने बताया अब दिन की अवधि कम होकर 10 घंटे 46 मिनट हो गई है ऐसे में सर्दियों की सुहावनी शाम में सौर परिवार के दो विशाल ग्रह और एक सबसे चमकदार ग्रह को पश्चिमी आकाश में एक साथ देखा जा सकता है।

सर्दियों के मौसम में दिन छोटे हो जाते हैं और रातें लंबी होने लगती है। इन लंबी रातों की शुरुआत तेज चमकते हुए शुक्र ग्रह के साथ होती है। सौर परिवार का सबसे विशाल बृहस्‍पति ग्रह इसके कुछ समय बाद आकाश में नजर आने लगता है। जैसे-जैसे शाम ढलती जाती है सौर परिवार का सबसे सुंदर शनि ग्रह इन दोनों ग्रहों के बीच मामूली सी चमक के साथ नजर आने लगता है। सारिका ने बताया बुधवार रात 9 बजकर 56 मिनट तक हंसियाकार चंद्रमा भी इनके साथ नजर आएगा। लेकिन जैसे-जैसे वर्ष 2021 की विदाई का समय नजदीक आता जाएगा। आसमान में इन ग्रहों का दिखना धीरे-धीरे कम हो जाएगा। शुक्र व शनि जैसे दो बड़े ग्रहों का शाम के समय आकाश में दीदार करने के लिए सितंबर माह तक लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

ग्रह -- अस्त होने का समय -- दिखने का समय

मंगल : अपरान्ह 4 बजकर 15 मिनट - नहीं देखा जा सकता है।

बुध : शाम 5 बजकर 51 मिनट - देखना मुश्किल।

बृहस्पति : रात 10 बजकर 43 मिनट - अच्छे से देखा जा सकता है।

शुक्र : रात 8 बजकर 16 मिनट- अच्छे से देखा जा सकता है।

शनि : रात 9 बजकर 27 मिनट - औसत रूप से देखा जा सकता है।

chat bot
आपका साथी