MP Panchayat Elections: मध्‍य प्रदेश में 6 दिसंबर के बाद होगी पंचायत चुनाव की घोषणा

मध्‍य प्रदेश में 6 दिसंबर के बाद पंचायत चुनाव कभी भी हो सकते हैं। फोटोयुक्त मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन ग्राम पंचायत सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर 29 नवंबर को किया जाएगा। 3 दिसंबर तक दावे-आपत्ति लिए जाएंगे और 4 दिसंबर को इनका निराकरण किया जाएगा।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 09:16 AM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 09:52 AM (IST)
MP Panchayat Elections: मध्‍य प्रदेश में 6 दिसंबर के बाद होगी पंचायत चुनाव की घोषणा
मध्‍य प्रदेश में 6 दिसंबर के बाद कभी भी पंचायत चुनाव की घोषणा की जा सकती है।

भोपाल, जेएनएन। मध्‍य प्रदेश में 6 दिसंबर के बाद कभी भी पंचायत चुनाव की घोषणा की जा सकती है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बारे मे मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज (संशोधन) अध्यादेश लागू होने के बाद मतदाता सूची के संक्षिप्‍त पुनरीक्षण के कार्यक्रम की घोषणा की है। अब पंचायतों की मतदाता सूची नए सिरे से बनायी जाएगी जिन पर नया परिसीमन निरस्त करने से प्रभाव पड़ा है।

29 नवंबर को ग्राम पंचायत सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर फोटोयुक्त मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा। 6 दिसंबर को दावे- आपत्ति का निराकरण करने के बाद 6 दिसंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।मध्‍य प्रदेश निर्वाचन आयोग सचित बीएस जामोद से मिली जानकारी के अनुसार आज (वीरवार) मतदाता सूची का कार्य शुरू हो जाएगा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 26 नवंबर तक उन मतदाताओं क क्षेत्रवार पहचान कर लेंगे। जिन मतदाताओं के नाम दूसरी मतदान केंद्रों की सूची में दर्ज होने हैं।

मध्‍य प्रदेश निर्वाचन आयोग सचित बीएस जामोद से मिली जानकारी के अनुसार आज (वीरवार) मतदाता सूची का कार्य शुरू हो जाएगा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 26 नवंबर तक उन मतदाताओं क क्षेत्रवार पहचान कर लेंगे। जिन मतदाताओं के नाम दूसरी मतदान केंद्रों की सूची में दर्ज होने हैं।

ग्राम पंचायत स्थानों पर 29 नवंबर को फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 3 दिसंबर तक दावे-आपत्ति लिए जाएंगे और 4 दिसंबर को इनका निराकरण होगा। 6 नवंबर को फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग इस बीच आयोग को 2014 की स्थिति में आरक्षण समेत अन्य जानकारियां देगा। आयोग इसके आधार पर निर्वाचन कार्यक्रम तैयार करेगा।

chat bot
आपका साथी