UP Assembly Election 2022: सपाक्स के समर्थन से 'नया राग' लड़ेगा यूपी विधानसभा चुनाव

UP Assembly Election 2022 यूपी विधानसभा चुनाव में सामान्य पिछड़ा व अल्पसंख्यक वर्ग अधिकारी-कर्मचारी पार्टी के समर्थन से तीन पार्टियों का गठबंधन नया राग भाग्य आजमाएगा। इस गठबंधन में अखिल भारत हिंदू महासभा सपाक्स पार्टी और समान अधिकार पार्टी शामिल है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 08:13 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 09:03 PM (IST)
UP Assembly Election 2022: सपाक्स के समर्थन से 'नया राग' लड़ेगा यूपी विधानसभा चुनाव
सपाक्स के समर्थन से 'नया राग' लड़ेगा उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव। फाइल फोटो

भोपाल, जेएनएन। उत्तर प्रदेश (यूपी) में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में सामान्य, पिछड़ा व अल्पसंख्यक वर्ग अधिकारी-कर्मचारी (सपाक्स) पार्टी के समर्थन से तीन पार्टियों का गठबंधन 'नया राग' भाग्य आजमाएगा। इस गठबंधन में अखिल भारत हिंदू महासभा, सपाक्स पार्टी और समान अधिकार पार्टी शामिल है। सपाक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. हीरालाल त्रिवेदी ने बताया कि समान विचारधारा वाली तीनों पार्टियों में गठबंधन हुआ है। हम उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी 403 विधानसभा सीटों से अपने प्रत्याशी उतारेंगे। उन्होंने बताया कि नए गठबंधन 'नया राग' का अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज को बनाया गया है। वे अखिल भारत हिंदू महासभा के भी राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। त्रिवेदी ने बताया कि गठबंधन अपनी चुनावी रणनीति की घोषणा जल्द ही लखनऊ में करेगा।

गौरतलब है कि यूपी में होने जा रहे विधान सभा चुनाव से भाजपा ने विदेशी कनेक्शन भी जोड़ दिया है। वाल्मीकि समाज के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने स्पष्ट कहा कि चीन और पाकिस्तान नहीं चाहते कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बने। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का कहना था कि अलगाववादी और अतिवादियों ने यूपी में डेरा डाल दिया है। पंचायत भवन में बुधवार को आयोजित सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव आते ही विपक्षी दलों के लोग मौसमी रामभक्त बन गए हैं। आज वे घंटा बजाने व हनुमान चालीसा के पाठ का अभ्यास कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें रामभक्तों की ताकत का अहसास हो गया है। समाज में विघटनकारी ताकतें फिर सक्रिय हो गई हैं। वे समाज को जाति-धर्म में बांटना चाहती हैं। देश में कुछ शक्तियां ऐसी हैं, जिनकी मानसिकता संकीर्ण है। ये ऐसे लोग हैं, जो प्रधानमंत्री के साम‌र्थ्य से घबराते हैं। चीन और पाकिस्तान नहीं चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आए। यह विनाशकारी ताकते हैं, जो भयाक्रांत हैं और देश में अपने प्रतिबिंब ढूंढ रही हैं। उपमुख्यमंत्री ने वाल्मीकि समाज को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस समाज के लोगों के खून में भारतीयता, हिंदुत्व और राम के विचारों की धारा दौड़ती है।

chat bot
आपका साथी