MP RS Bypoll: भाजपा प्रत्‍याशी एल मुरुगन ने भोपाल में दाखिल किया नामांकन, कांग्रेस नहीं उतारेगी उम्‍मीदवार

मध्यप्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी डा. एल. मुरुगन ने भोपाल में नामांकन दाखिल किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके प्रस्तावक बने। मौके पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा समेत मंत्रिमंडल के सदस्य और बीजेपी विधायक मौजूद रहे।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 10:57 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 10:57 PM (IST)
MP RS Bypoll: भाजपा प्रत्‍याशी एल मुरुगन ने भोपाल में दाखिल किया नामांकन, कांग्रेस नहीं उतारेगी उम्‍मीदवार
भाजपा प्रत्‍याशी एल मुरुगन ने भरा नामांकन कांग्रेस नहीं उतारेगी उम्‍मीदवार

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। मध्यप्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी डा. एल. मुरुगन ने भोपाल में नामांकन दाखिल किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके प्रस्तावक बने। मुख्‍यमंत्री के अलावा मौके पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा समेत मंत्रिमंडल के सदस्य और बीजेपी विधायक मौजूद रहे।

गौरतलब है कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इस चुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। इससे इससे केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन (L Murugan) की निर्विरोध निर्वाचित होने की संभावना प्रबल हो गई है। चार अक्टूबर को होने वाले राज्‍यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने मुरुगन को मध्यप्रदेश से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। तत्कालीन केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत के इस्तीफे के बाद राज्‍यसभा की यह सीट जुलाई में खाली हुई थी।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है कि मुरूगन जी के रूप में एक और केंद्रीय मंत्री मध्यप्रदेश को मिला है। यहां की जनता के कल्याण में वह अहम भूमिका का निर्वाह करेंगे। मैं मध्यप्रदेश में उनका स्वागत करता हूं।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि अनुसूचित जाति के क्षेत्र में तमिलनाडु में उन्होंने नेतृत्व किया है। हमारा सौभाग्य है कि ऐसा नेतृत्व केंद्रीय नेतृत्व के आदेश पर अब मप्र का प्रतिनिधित्‍व करेगा। मध्य प्रदेश के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। बहुत ही मेहनती कार्यकर्ता के नाते से उनकी तमिलनाडु में पहचान रही है। हम सभी को उनका नेतृत्व और मार्गदर्शन मिलेगा।

इस मौके पर मुरुगन ने सभी का धन्‍यवाद करते हुए केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया। वीडी शर्मा ने कहा कि कहा कि कांग्रेस को डर लग रहा है कि राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार खड़ा कर दिया तो बचे हुए विधायक भी इधर-उधर न हो जाएं। इस डर से कांग्रेस घबराइ हुई है। कमल नाथ पूरे संगठन पर कब्जा किए हुए हैं। उनको लगता है कि दूसरे व्यक्ति को लड़ाएंगे तो हाई लाइट होगा, कुल मिलाकर कांग्रेस डरी हुई है।

chat bot
आपका साथी