Madhya Pradesh: भोपाल में पति के दोस्त ने किया महिला से दुष्कर्म, गिरफ्तार

Madhya Pradesh बीमारी में मदद मांगने पर पति के दोस्त ने महिला से दुष्कर्म किया। घटना मध्य प्रदेश के भोपाल की है। इधर पुलिस ने इस संबंध में महिला की शिकायत पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 04:10 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 04:10 PM (IST)
Madhya Pradesh: भोपाल में पति के दोस्त ने किया महिला से दुष्कर्म, गिरफ्तार
भोपाल में पति के दोस्त ने किया महिला से दुष्कर्म। फाइल फोटो

भोपाल, जेएनएन। मध्य प्रदेश के भोपाल में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। भोपाल में अशोका गार्डन थाने की पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक महिला ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि उसके मोहल्ले में रहने वाला रमेश उसके पति का दोस्त है। कभी-कभार रमेश उसके घर आता था। कुछ साल पहले उसका पति बीमार हो गया। इस कारण उसने रमेश से मदद मांगी। इसके बाद वह एक दिन रमेश के घर गई। उस समय रमेश की पत्नी कहीं गई हुई थी। अकेला देख रमेश ने महिला से जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद रमेश ने घटना का खुलासा करने पर महिला को बदनाम करने की धमकी दी। इसके बाद रमेश ने कई बार महिला से दुष्कर्म किया। कुछ समय बाद महिला ने आजिज आकर अपने पति को इसकी जानकारी दी। इसके बाद महिला ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि प्रदेश में दुष्कर्म के मामलों में डीएनएन रिपोर्ट में देरी मुसीबत बन गई हैं। लैब में डीएनए सैंपल भेजने के बाद उसके आने तक काफी समय तक इंतजार करना पड़ता है। आरोपित को इसका फायदा मिल जाता है। रिपोर्ट नहीं आने के कारण कोर्ट को आरोपित को जमानत देनी पड़ जाती है। इस दौरान कुछ मामलों में पीड़िता के बयान बदलने या कोर्ट के बाद समझौते के भी कई मामले सामने आ चुके हैं। हाई कोर्ट ने भी इस मामले पर चिंता जताई है। रिपोर्ट देरी से आने से आरोपितों को उसका लाभ मिल जता है। वहीं, पीड़ितों को न्याय मिलने में देरी होती है। इस दौरान आरोपित किसी तरह दबाव डालकर पीड़ित के बयान भी बदलवा देते हैं या फिर किसी तरह समझौता करवाकर मामले को रफा-दफा करने की भी कोशिश करते हैं। 

chat bot
आपका साथी