Mahakal Temple: गर्भगृह से महाकाल के दर्शन कर श्रद्धालु हुए निहाल

Mahakal Temple महाकाल मंदिर के गर्भगृह में 21 माह बाद सोमवार से श्रद्धालुओं को प्रवेश मिला। महाकाल के जयघोष के साथ भगवान के दर्शन कर भक्त निहाल हुए। सुबह साढ़े सात बजे से नौ बजे तक डेढ़ घंटे में 800 से 1000 सामान्य दर्शनार्थियों ने गर्भगृह से निशुल्क दर्शन किए।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 09:00 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 09:00 PM (IST)
Mahakal Temple: गर्भगृह से महाकाल के दर्शन कर श्रद्धालु हुए निहाल
गर्भगृह से महाकाल के दर्शन कर श्रद्धालु हुए निहाल। फाइल फोटो

उज्जैन, जेएनएन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के गर्भगृह में 21 माह बाद सोमवार से श्रद्धालुओं को प्रवेश मिला। महाकाल के जयघोष के साथ भगवान के दर्शन कर भक्त निहाल हुए। सुबह साढ़े सात बजे से नौ बजे तक डेढ़ घंटे में 800 से 1000 सामान्य दर्शनार्थियों ने गर्भगृह से निशुल्क दर्शन किए। दोपहर में भीड़ बढ़ने पर एक से तीन बजे तक भक्तों को 1500 रुपये की रसीद पर प्रवेश दिया गया। सुबह छह बजे भस्मारती के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के भैयाजी जोशी, प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ व अन्य पदाधिकारियों ने भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना कर गर्भगृह से दर्शन की शुरुआत की। सुबह 6.15 बजे से 7.15 बजे तक सशुल्क दर्शन का स्लाट निर्धारित होने से सामान्य दर्शनार्थियों को 7.30 बजे से गर्भगृह में प्रवेश दिया गया।

कोरोना के चलते 17 मार्च, 2020 से महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भक्तों का प्रवेश बंद था। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने सोमवार से भक्तों को गर्भगृह में प्रवेश की सशर्त अनुमति दी है। श्रद्धालु भगवान महाकाल का केवल जलाभिषेक कर सकेंगे। मंदिर प्रशासन के अनुसार गर्भगृह में प्रवेश की व्यवस्था फिलहाल प्रायोगिक तौर पर की जा रही है। किसी प्रकार की परेशानी या कोरोना संक्रमण बढ़ने पर प्रवेश बंद भी किया जा सकता है। 

गौरतलब है कि गत अक्टूबर में महाकाल मंदिर में फिल्मी गाने पर नृत्य करने वाली इंदौर की महिला मनीषा रोशन के खिलाफ महाकाल थाने में प्रकरण दर्ज किया गया ता। महिला के विरुद्ध आइपीसी की धारा 188 व 292 में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। महाकाल थाना पुलिस के अनुसार, मंदिर परिसर में मनीषा ने बिना अनुमति के नृत्य करते हुए फिल्मी गाने पर वीडियो बनाया था और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। नौ अक्टूबर को इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला मंदिर के संज्ञान में आया। मंदिर में ही फूल बेचने वाले राजेश उर्फ राजा की शिकायत पर मनीषा के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

chat bot
आपका साथी