भारतीय महिला हॉकी टीम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया भोज, कहा-बेटियों, तुम्‍हारी आंखों में आंसू देखे...

टोक्यो ओलम्पिक में बढ़िया प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीतने वाली भारत की महिला हॉकी टीम के सम्मान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की तरफ से दोपहर भोज दिया गया। ओलम्पिक में भारत की महिला हॉकी टीम की सदस्यों ने बहादुरी और कौशल के साथ खेल प्रदर्शन किया।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 06:38 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 06:38 PM (IST)
भारतीय महिला हॉकी टीम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया भोज, कहा-बेटियों, तुम्‍हारी आंखों में आंसू देखे...
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ओलम्पिक में भारत की महिला हॉकी टीम ने बहादुरी के साथ खेल का प्रदर्शन किया।

भोपाल, जेएनएन। टोक्यो ओलम्पिक में बढ़िया प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीतने वाली भारत की महिला हॉकी टीम के सम्मान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की तरफ से दोपहर भोज दिया गया। इस मौके पर

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ओलम्पिक में भारत की महिला हॉकी टीम की सदस्यों ने बहादुरी और कौशल के साथ खेल प्रदर्शन किया। हॉकी के लिए हम मध्यप्रदेश में वर्ल्ड क्लास स्टेडियम बनाएंगे। हॉकी को हम छोड़ नहीं सकते। खेलों में हम लगातार आगे बढ़ें।

उन्‍होंने कहा मेरी बेटियों जिस पल तुम्हारी आंखों में आंसू देखे उसी दिन तय कर लिया था कि भोपाल बुलाकर तुम्हारा सम्मान करूंगा। यह जज्बे और जुनून का स्वागत है। मुझे पूरा विश्वास है कि ये बेटियां आगे भी लगातार खेलते हुए नया इतिहास रचेंगी और भारत को बहुत आगे ले जाएंगी। सीएम ने कहा मैंने अपने गांव में बचपन से ही माता-पिता को बेटा और बेटी में भेद करते हुए देखा है। यह देखकर मुझे तकलीफ होती थी और मैं लगातार यह सोचता था कि हे भगवान वह दिन कब आएगा, जब बेटा और बेटी बराबर माने जाएंगे।

बेटियाँ बेटों से कम नहीं हैं। हर क्षेत्र में बेटियाँ सफलता का परचम लहरा रही हैं। भारत तभी प्रगति करेगा, जब हमारी आधी आबादी भी समान रूप से आगे बढ़ेगी।: मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj #ChakDeMP pic.twitter.com/CnkYl8NuQp

— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) September 28, 2021

मुख्यमंत्री चौहान ने भारतीय महिला टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 31 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। भारतीय टीम के कोच तुषार खाण्डेकर को भी स्मृति चिन्ह मिला। खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, भारतीय ओलम्पिक संघ एवं एफ.आई.एच के अध्यक्ष डॉ. नरिंदर ध्रुव बत्रा, प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग गुलशन बामरा, संचालक खेल रवि गुप्ता, संचालक जनसंपर्क आशुतोष प्रताप सिंह इस अवसर पर उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश में हॉकी के लिए विश्वस्तरीय स्टेडियम बनाया जायेगा! हॉकी के लिए जो भी बन पड़ेगा, हम करेंगे।

भोपाल में सम्मान समारोह में #Tokyo2020 की भारतीय महिला हॉकी टीम की बेटियों को 31-31 लाख रुपये का चेक भेंटकर शुभकामनाएं दी। #ChakDeMP https://t.co/4NFmJ5mdt0 https://t.co/IrJmWWUsiN pic.twitter.com/w6M9bm7geN

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 28, 2021

भारतीय महिला हॉकी टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम में सुश्री रानी रामपाल कप्तान, सविता उप कप्तान, दीप ग्रस एक्का उप कप्तान, वंदना कटारिया, पी. सुशीला चानू, नवजोत कौर, नमिता टोप्पो, मोनिका, निक्की प्रधान, गुरजीत कौर, ई. रजनी, नवनीत कौर, नेहा, लालरेमसियामी, रीना खोखर, उदिता, सलीमा टेटे, शर्मिला देवी और निशा शामिल हैं। इन खिलाड़ियों में वंदना कटारिया और ई. रजनी मध्यप्रदेश राज्य महिला अकादमी के एसोसिएट मेम्बर रही हैं। इन दोनों ने राष्ट्रीय स्पर्धा में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व भी किया है। रीना खोखर, मोनिका और पी. सुशीला चानू मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी से ट्रेनिंग ले चुकी हैं।

chat bot
आपका साथी