भाजपा विधायक रामेश्‍वर शर्मा के बिगड़े बोल, कहा - कांग्रेसी आए तो घुटने तोड़ दो

Rameshwar Sharma controversial statement कलखेड़ा गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक रामेश्‍वर शर्मा ने कांग्रेसियों पर जमकर हमला करते हुए कहा -कांग्रेस का आदमी इधर आये तो उसके घुटने तोड़ दो। दलालों के लिए नो एंट्री। दलाली को होने से रोकेंगे तभी नगर सुरक्षित होगा

By Babita KashyapEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 02:10 PM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 02:52 PM (IST)
भाजपा विधायक रामेश्‍वर शर्मा के बिगड़े बोल, कहा - कांग्रेसी आए तो घुटने तोड़ दो
भाजपा विधायक रामेश्‍वर शर्मा कांग्रेसियों को लेकर एक विवादित बयान दिया है।

भोपाल, जेएनएन। भाजपा विधायक रामेश्‍वर शर्मा (Rameshwar Sharma) कांग्रेसियों को लेकर एक विवादित बयान दिया है। कलखेड़ा गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रामेश्‍वर शर्मा ने कहा कांग्रेस का आदमी इधर आये तो उसके घुटने तोड़ दो। दलालों के लिए नो एंट्री। दलाली को होने से रोकेंगे तभी नगर सुरक्षित होगा। दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) आए तो क्‍या करके गए? शर्मा के इस विवादित बयान पर कांग्रेस ने आपत्ति जतायी है।

मध्‍य प्रदेश कांग्रेस के अध्‍यक्ष व मडिया समन्‍वयक नरेंद्र सलूजा ने इस पर ट्वीट करते हुए कहा कि भाजपा विधायक रामेश्‍वर शर्मा की भाषा कैसी है ? वह तो लोगों को भड़का रहे हैं। पहले सिंधी समाज को लेकर उसके बाद राजपूत ओर अब कांग्रेस के बारे में। इन्‍हें कितना अहंकार है ये सत्‍ता के नशे में चूर हैं। विधायक रामेश्‍वर शर्मा ने इस पर कहा ये दो दिन पुराना अधूरा वीडियो वायरल हुआ है। कांग्रेसियों को तो अधूरा वीडियो सुनने की आदत है। पहले पूरा वीडियो तो सुनना चाहिये। ये सरकारी जमीन बेचने का मामला है। सरकारी जमीन गरीबों को बेची गई है। कांग्रेस के बड़े नेता ऐसे अतिक्रमणकारियों का समर्थन करती है।

जाने क्‍या था मामला

कलखेड़ा गांव के सरपंच ने 25 एकड़ सरकारी जमीन को पति इसरार अहमद और सचिव रवि शर्मा ने भू-माफियाओं की मदद से छोटे -छोटे प्‍लॉट काटकर बेच दिए थे। 50 रुपये के शपथ पत्र के माध्यम से 200 से अधिक लोगों को बीते साढ़े तीन वर्षों में बेशकीमती जमीन को बेच दिया। इसके पश्‍चात जिला प्रशासन व नगर निगम ने कार्रवाई की और जमीन अतिक्रमण से मुक्‍त करवा दी। इसे लेकर छह भू-माफियाओं के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवायी गई। इस कार्रवाई पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर भाजपा विधायक रामेश्‍वर शर्मा ने कांग्रेसियों पर विवादित बयानबाजी कर दी।

chat bot
आपका साथी