इंदौर से दुबई के लिए उड़ान भरेगा Air India का विमान, 117 यात्री होंगे रवाना

इंदौर से आज कुल 117 यात्री एयर इंडिया के विमान से दुबई के लिए रवाना होंगे। सुबह 8 बजे से यात्रियों ने एयरपोर्ट पर पहुंचना शुरू कर दिया था। इसके लिए 48 घंटे पुरानी आरटीपीसीआर जांच के साथ यात्रा से छह घंटे पुरानी रेपिड पीसीआर जांच लेकर जाना जरूरी हैं।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 11:30 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 12:03 PM (IST)
इंदौर से दुबई के लिए उड़ान भरेगा  Air India का विमान, 117 यात्री होंगे रवाना
इंदौर एयरपोर्ट से दुबई के लिए एयर इंडिया की साप्‍ताहिक उड़ान आज दोपहर को रवाना होगी।

इंदौर, जेएनएन। इंदौर एयरपोर्ट से दुबई के लिए एयर इंडिया की साप्‍ताहिक उड़ान आज दोपहर को रवाना होगी। इसके लिए सुबह 8 बजे से ही एयरपोर्ट पर यात्रियों ने पहुंचना शुरू कर दिया था। इंदौर से आज कुल 117 यात्री दुबई के लिए रवाना होंगे। एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरु से यहां आने वाली उड़ान दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी।

कोविड संक्रमण के चलते दुबई सरकार के नियमों के अनुसार यात्रियों को 48 घंटे पुरानी आरटीपीसीआर जांच के साथ 6 घंटे पुरानी रेपिड पीसीआर जांच रिपोर्ट साथ में ले जाना भी अनिवार्य है। एयरपोर्ट पर इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं। कोविड जांच करने वाली लैब के संचालक अमोल कटारिया का कहना है कि विमान में इंदौर से आज कुल 117 यात्री दुबई के लिए रवाना होंगे। इनमें 13 बच्‍चे भी हैं। यात्रा से पहले कुल 104 यात्रियों की जांच की जाएगी। इसके लिए 30 जांच की मशीनें लगाई गई हैं। 1 नवंबर से प्रस्तावित शारजाह उड़ान के लिए मशीनों की संख्‍या भी बढ़ा दी जाएगी।

उड़ान इंदौर से चलाने की मांग

बता दें कि 1 सितंबर से इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दुबई के लिए उड़ान को फिर शुरू कर दिया गया है। कोरोना महामारी से पहले ये उड़ान सप्‍ताह में तीन दिन चलती थी लेकिन अब इसे सप्‍ताहिक चलाया जा रहा है। पहले इसे सप्‍ताह में तीन करवाने की मांग हो रही थी साथ ही इसे केवल इंदौर से चलाने की भी मांग हो रही है। जबकि वर्तमान में उड़ाने बेंगलुरु से आ रही हैं जिसकी वजह से इसमें पहले से ही यात्री सवार होते हैं और इंदौर के यात्रियों के लिए बहुत कम सीटें बचती हैं।

chat bot
आपका साथी