दिवाली के लॉन्ग वीकेंड पर दिल्ली के आसपास इन जगहों का बना सकते हैं प्लान

प्रकाश का पर्व दिवाली 4 नवंबर को है। यह पर्व देश और दुनिया में एक साथ मनाया जाता है। भारत से लेकर अमेरिका तक दिवाली की धूम रहती है। इस दिन लोग मिठाईयां बांटकर एक दूसरे को दिवाली की बधाइयां देते हैं।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Fri, 29 Oct 2021 04:52 PM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 06:36 PM (IST)
दिवाली के लॉन्ग वीकेंड पर दिल्ली के आसपास इन जगहों का बना सकते हैं प्लान
फतेहपुर सीकरी आगरा से महज 37 किलोमीटर की दूरी पर है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। प्रकाश का पर्व दिवाली 4 नवंबर को है। यह पर्व देश और दुनिया में एक साथ मनाया जाता है। भारत से लेकर अमेरिका तक दिवाली की धूम रहती है। इस दिन लोग मिठाईयां बांटकर एक दूसरे को दिवाली की बधाइयां देते हैं। साथ ही पटाखे भी फोड़े जाते हैं। कई जगह पर जमकर आतिशबाजी की जाती है। देशभर में दिवाली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। अलग-अगल जगहों पर भिन्न-भिन्न तरीकों से दिवाली मनाई जाती है। इसके लिए लोग देशभर की भ्रमण करते हैं। अगर आप भी दिवाली वीकेंड पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो दिल्ली के आसपास इन जगहों की सैर कर सकते हैं। इन जगहों पर भव्य तरीके से दिवाली मनाई जाती है। आइए, इन जगहों की खासियत के बारे में विस्तार से जानते हैं-

दमदमा झील, गुरुग्राम जाएं

दिवाली के लॉन्ग वीकेंड पर दिल्ली के आसपास दमदमा झील बेहतरीन जगह है। यह झील हरियाणा के गुरुग्राम में है। इतिहासकारों की मानें तो दमदमा एक प्राकृतिक झील है, जिसकी खूबसूरती देखने लायक है। दिल्ली और आसपास के लोग दमदमा झील पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। आप दिवाली के लॉन्ग वीकेंड पर एकदिवसीय यात्रा के लिए दमदमा झील की यात्रा कर सकते हैं। दमदमा झील पर वॉचिंग और बोटिंग का आनंद उठा सकते हैं। राजधानी दिल्ली से दमदमा झील की दूरी केवल 60 किलोमीटर है।

फतेहपुर सीकरी जाएं

फतेहपुर सीकरी आगरा से महज 37 किलोमीटर की दूरी पर है। इस शहर को मुगल शासक अकबर ने बसाया था। आप एक साथ ताजमहल और फतेहपुर सीकरी का दीदार कर सकते हैं। दिल्ली से एकदिवसीय यात्रा पर फतेहपुर सीकरी घूमने जा सकते हैं। आप चाहे तो अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ आगरा की सैर पर जा सकते हैं।

देवगढ़ जाएं

देवगढ़ में कई खूबसूरत मंदिर हैं। खासकर कुंजबिहारी मंदिर बेहद लोकप्रिय है। काफी संख्या में श्रद्धालु देव दर्शन हेतु आते हैं। साथ ही आंजनेश्वर मंदिर है। इस मंदिर में शिवलिंग स्थापित है। यह शिवलिंग गुफा में स्थित है। इसके अलावा, यहां नाथद्वार है, जो श्रीनाथजी मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। इस मंदिर की दूरी देवगढ़ से 90 किलोमीटर है। देवगढ़ से जयपुर की दूरी 150 किलोमीटर है

chat bot
आपका साथी