World Tourism Day 2021: कोविड महामारी के बीच घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रा करते वक्त इन 10 बातों का ख़्याल रखना है ज़रूरी

World Tourism Day 2021 दुनिया भर के कई देशों में यात्रा प्रतिबंधों में ढील की शुरुआत हो चुकी है इसी के साथ ट्रेवल फ्रीक अपनी रुकी हुई बकेट लिस्ट को पूरा करने की तैयारियों में लग गए हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 01:19 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 01:19 PM (IST)
World Tourism Day 2021: कोविड महामारी के बीच घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रा करते वक्त इन 10 बातों का ख़्याल रखना है ज़रूरी
कोविड महामारी के बीच घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रा करते वक्त इन 10 बातों का ख़्याल रखना है ज़रूरी

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Tourism Day 2021: विश्व पर्यटन दिवस 2021 हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन को पहली बार साल 1970 में घोषित किया गया था। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने इसे एक अंतरराष्ट्रीय उत्सव के रूप में घोषित किया था। यह दिन पर्यटन के महत्व और वैश्विक स्तर पर सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्यों पर इसके प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

दुनिया भर के कई देशों में यात्रा प्रतिबंधों में ढील की शुरुआत हो चुकी है, इसी के साथ ट्रेवल फ्रीक अपनी रुकी हुई बकेट लिस्ट को पूरा करने की तैयारियों में लग गए हैं।

हालांकि, यह याद रखना ज़रूरी है कि कोविड-19 महामारी अब भी जारी है इसलिए सुरक्षित तरीके से सफर करने के लिए इससे जुड़ी सावधानियां और गाइडलाइन्स का पालन करना ज़रूरी है। अगर आप भी वैकेशन प्लान कर रहे हैं, तो हम बता रहे हैं कुछ ऐसी बातें, जो आपको घरेलू और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों की यात्रा करने की योजना बनाते समय ध्यान में रखनी चाहिए।

विश्व पर्यटन दिवस 2021: सुरक्षित यात्रा के लिए बरती जाने वाली सावधानियां

1. सबसे पहले, कुछ स्थानों पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों और महत्वपूर्ण दिशानिर्देशों की जांच करें। कुछ जगहों पर क्वारेंटीन करना ज़रूरी है, जबकि अन्य जगहों पर कोविड नेगेटिव सर्टिफिकेट ही काफी है। बिना किसी रुकावट के सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए इन दिशानिर्देशों का पालन करना सबसे अच्छा है।

2. आप जहां जा रहे हैं वहां की पूरी रिसर्च करें ताकि आपकी यात्रा सुरक्षित और आरामदायक हो। ऐसी कई वेबसाइट्स हैं, जहां आपको डीटेल में सूचना मिल जाएगी और साथ ही होटल और लोकल साइट्स के बारे में भी पता लग जाएगा।

3. उन चीज़ों और स्थानों की लिस्ट बनाएं, जिन्हें आप एक्सप्लोर करना चाहते हैं और उसके अनुसार योजना बनाएं।

4. आईडी कार्ड, हैंड सैनिटाइज़र, डिसइंफेक्टेंट वाइप्स, टिशू, फेस मास्क, हेयर कैप, फेस शील्ड आदि जैसी ज़रूरी चीज़ों की लिस्ट तैयार करें। यह चीज़ें आपकी सुरक्षित यात्रा के लिए ले जाने के लिए ज़रूरी हैं।

5. कोविड-19 सुरक्षा सावधानियां बनाए रखें। डिवाइस, सरफेस, एटीएम, एस्केलेटर, लिफ्ट बटन आदि जैसी चीज़ों को जितना हो सके छूने से बचें। अगर आपको ऐसी सतहों को छूने की ज़रूरत है, तो अपने हाथ को अच्छी तरह से साफ करें।

6. लोगों से जितना कम संपर्क हो सके करें और जितना हो सके तकनीक का इस्तेमाल करें।

7. अपने आस-पास की चीज़ों को सेनिटाइज करें। अपनी सीट, ट्रे टेबल, आर्मरेस्ट, सीट फ्लैप आदि को एक कीटाणुनाशक स्प्रे या स्वाइप से पोछें।

8. पैक्ड पानी ही पिएं और खाना भी पैक्ड ही खाएं।

9. आखिर मेंस अगर आप बीमार महसूस कर रहे हैं, तो घर पर ही रहें, क्योंकि आप लोगों में किसी भी तरह के इंफेक्शन को फैला सकते हैं। इस तरह आप वायरल को फैलने से रोक सकते हैं।

chat bot
आपका साथी