Diwali 2021: दिवाली सेलिब्रेशन के लिए देश की इन जगहों की करें सैर

इतिहास के पन्नों में अमृतसर शहर का नाम सुनहरे अक्षरों में अंकित है। इस शहर में स्वर्ण मंदिर स्थित है जो दुनियाभर में प्रसिद्ध है। हर साल काफी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक स्वर्ण मंदिर घूमने और गुरु के दर पर मत्था टेकने आते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 07:58 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 07:58 PM (IST)
Diwali 2021: दिवाली सेलिब्रेशन के लिए देश की इन जगहों की करें सैर
पश्चिम बंगाल में मां काली की विशेष पूजा अर्चना की जाती है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। प्रकाश का पर्व दिवाली देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। लोगों में उत्साह और उमंग देखा जाता है। इस पर्व पर सार्वजनिक अवकाश रहता है। इस मौके पर लोग अपने परिवारजनों के साथ दिवाली मनाने के लिए घर जाते हैं। वहीं, कुछ लोग परिवारजनों के साथ दिवाली सेलिब्रेशन के लिए देश की चुनिंदा शहरों की सैर करते हैं। यह पर्व देश और दुनिया में एक साथ कार्तिक महीने में अमावस्या के दिन मनाई जाती है। अगर आप भी दिवाली सेलिब्रेशन के लिए घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो देश की इन जगहों की अवश्य सैर करें। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

वाराणसी जाएं

वाराणसी को कई नामों से जाना जाता है। वैदिक काल में इसे काशी नगरी कहा जाता था। ऐसा माना जाता है कि यह शहर भगवान शिव जी का निवास स्थान है। दुनियाभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक काशी घूमने आते हैं। दिवाली के दिन गंगा-आरती के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। इसके लिए अगर आप दिवाली के मौके पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो वाराणसी की सैर कर गंगा आरती सहित दिवाली के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

अमृतसर जाएं

इतिहास के पन्नों में अमृतसर शहर का नाम सुनहरे अक्षरों में अंकित है। इस शहर में स्वर्ण मंदिर स्थित है, जो दुनियाभर में प्रसिद्ध है। हर साल काफी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक स्वर्ण मंदिर घूमने और गुरु के दर पर मत्था टेकने आते हैं। स्वर्ण मंदिर भारत की धरोहर है। दिवाली के मौके पर स्वर्ण मंदिर को विशेष रूप से सजाया जाता है। दिवाली का त्योहार सिख धर्म के लिए भी बेहद खास है। इस दिन सिक्खों के छठे गुरु, गुरु हरगोविंदजी को कारागार से मुक्त किया गया था। इसके लिए अमृतसर शहर में दिवाली के दिन विशेष कीर्तन भजन का आयोजन किया जाता है, मंदिर को सजाया जाता है और दीप जलाया जाता है। अगर आप भी दिवाली सेलिब्रेशन की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अमृतसर जरूर जाएं।

कोलकाता जाएं

पश्चिम बंगाल में मां काली की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। पूरे प्रदेश में काली पूजा का आयोजन किया जाता है। हालांकि, दुर्गा पूजा से ही विशेष आयोजन किया जाता है। खासकर कोलकाता में दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है। वहीं, दिवाली के मौके पर शहर को बेहतरीन ढंग से सजाया जाता है। आप दिवाली के मौके पर काली पूजा पंडालों के साथ प्रसिद्ध लक्ष्मी नारायण मंदिर की यात्रा कर सकते हैं। आप काली पूजा के अवसर पर दक्षिणेश्वर और कालीघाट मंदिर जाकर काली पूजा कार्यक्रम में शामिल होकर माता का आशीर्वाद पा सकते हैं।

chat bot
आपका साथी