Hot Air Balloon Ride का आनंद उठाने के लिए दिल्ली के आसपास इन जगहों पर जाएं

अगर आप दिल्ली के आसपास बैलून राइड का आनंद उठाना चाहते हैं तो आगरा की यात्रा करें। यहां आप न केवल बैलून राइड का आनंद उठा सकते हैं बल्कि प्रेम के प्रतीक ताजमहल का भी दीदार कर सकते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 04:49 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 09:21 AM (IST)
Hot Air Balloon Ride का आनंद उठाने के लिए दिल्ली के आसपास इन जगहों पर जाएं
राजस्थान अपनी संस्कृति और सभ्यता के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना संक्रमण दर में कमी और ठीक होने की दर बढ़ने के चलते देश के कई राज्यों में पर्यटन स्थलों को गाइडलाइन जारी कर खोल दिया गया है। अब लोग कोरोना वायरस हेतु आवश्यक नियमों का पालन कर पर्यटन का आनंद उठा सकते हैं। अगर आप भी आने वाले दिनों में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो दिल्ली के आसपास इन जगहों पर जा सकते हैं। ये जगह Balloon Ride के लिए प्रसिद्ध हैं। काफी संख्या में लोग बैलून राइड का आनंद उठाने यहां आते हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

बैलून राइड क्या है

आजकल एडवेंचर ट्रिप ट्रेंडिंग में है। लोग एडवेंचर के जरिए कुछ नया करने की सोचते हैं। इसके लिए हॉट एयर बैलून राइड परफेक्ट ट्रिप है। इस ट्रिप में आप हवामंडल की सैर कर सकते हैं। साथ ही वायुमंडल से प्रकृति की विहंगम दृश्य, हवा में उड़ते पक्षियों, निकटतम शहर और गांव का दीदार कर सकते हैं। एडवेंचर के शौक़ीन लोगों के लिए बैलून राइड Roller Coaster से कमी नहीं है।

आगरा, उत्तर प्रदेश

अगर आप दिल्ली के आसपास बैलून राइड का आनंद उठाना चाहते हैं, तो आगरा की यात्रा करें। यहां आप न केवल बैलून राइड का आनंद उठा सकते हैं, बल्कि प्रेम के प्रतीक ताजमहल का भी दीदार कर सकते हैं। जानकारों की मानें तो बैलून राइड के लिए सुबह और शाम का समय सबसे उपयुक्त होता है। आप सड़क और रेल मार्ग के माध्यम से आगरा पहुंच सकते हैं। वहीं, आगरा नवंबर के महीने में बैलून राइड फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है।

जयपुर, राजस्थान

जयपुर को पिंकी सिटी भी कहा जाता है। राजस्थान अपनी संस्कृति और सभ्यता के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। विदेश से आने वाले पर्यटक अपनी यात्रा की शुरुआत राजस्थान करते हैं। जानकारों की मानें तो जयपुर और पुष्कर में बैलून राइड की उत्तम व्यवस्था है। इन जगहों पर बैलून राइड का आनंद उठा सकते हैं। ये सवारी आपको लगभग 4k फीट की ऊंचाई तक ले जाएंगी। यहां आप 60 मिनट तक नभमंडल की सैर कर सकते हैं। साथ ही पिंक सिटी का दीदार कर सकते हैं।

सोहना, हरियाणा

देश की राजधानी दिल्ली से सोहना की दूरी महज 51 किलोमीटर है। सोहना पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। काफी संख्या में लोग सोहना वीकेंड हॉलिडे सेलेब्रेट करने सोहना आते हैं। सोहना में आप बैलून राइड का भी आनंद उठा सकते हैं। अगर आप बैलून राइड की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सोहना जरूर जाएं।

chat bot
आपका साथी