भारत में करना चाहते हैं यूरोप की सैर, तो एक बार जरूर देखने जाएं पिछोला झील

जेम्स बांड आधारित फिल्म Octopussy की शूटिंग पिछोला झील पर स्थित स्थित ताज होटल में की गई है। इस झील का निर्माण सन 1362 में किया गया था। इतिहासकारों की मानें तो राणा लाखा की सत्ता मे पिछोला झील का निर्माण बंजारे ने करवाया था।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 11:32 AM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 11:32 AM (IST)
भारत में करना चाहते हैं यूरोप की सैर, तो एक बार जरूर देखने जाएं पिछोला झील
उदयपुर शहर अपनी खूबसूरती के लिए बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड की शूटिंग लिस्ट में शामिल है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। भारत अपनी सभ्यता और संस्कृति के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। साथ ही आयुर्वेद और योग के लिए भी भारत को जाना जाता है। इसके अलावा, भारत में कई विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं, जो अपनी विशेषताओं के लिए पॉपुलर हैं। इनमें एक स्थान उदयपुर है। उदयपुर शहर अपनी खूबसूरती के लिए बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड की शूटिंग लिस्ट में शामिल है। हॉलीवुड की कई फिल्मों में उदयपुर की खूबसूरती देखने को मिल जाती है। जेम्स बांड आधारित फिल्म Octopussy की शूटिंग भी उदयपुर में की गई है। हर साल काफी संख्या में पर्यटक उदयपुर घूमने के लिए आते हैं। इस शहर को झीलों का शहर कहा जाता है। अगर आप भी भारत में रहकर यूरोप की सैर करना चाहते हैं, तो एक बार उदयपुर में स्थित पिछोला झील देखने जरूर जाएं। आइए, इस शहर की खूबसूरती और खासियत के बारे में सबकुछ जानते हैं-

पिछोला झील की खासियत

जेम्स बांड आधारित फिल्म Octopussy की शूटिंग पिछोला झील पर स्थित स्थित ताज होटल में की गई है। इस झील का निर्माण सन 1362 में किया गया था। इतिहासकारों की मानें तो राणा लाखा की सत्ता मे पिछोला झील का निर्माण बंजारे ने करवाया था। इसकी खूबसूरती से प्रसन्न होकर महाराणा उदय सिंह ने पिछोला झील का विस्तार करवाया। इस झील के तट पर बांध का निर्माण करवाया। यह एक आर्टिफीसियल झील है।

इस झील का पानी शुद्ध और साफ है, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा जाते हैं। क्षील की लंबाई 3 मील और चौड़ाई 2 मील है। वहीं, इसकी गहराई 30 फीट है। पिछोला झील बेहद खूबसूरत है। काफी संख्या में पर्यटक उदयपुर आते हैं। खासकर वेडिंग, प्री वेडिंग, हनीमून और बेबीमून समेत रोमांटिक वेकेशन के लिए उदयपुर जाते हैं। वहीं, फोटोशूट के लिए पिछोला झील बेहतरीन स्पॉट है। साथ ही उदयपुर में कई अन्य झील हैं, जो पिछोला झील की तरह खूबसूरत हैं। हालांकि, पिछोला झील इनमें शीर्ष पर है। जब कभी घूमने जाएं, तो एक बार पिछोला झील जरूर देख आएं।

chat bot
आपका साथी