मां दुर्गा के दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए इन जगहों की करें धार्मिक यात्रा

काली है कलकत्ते वाली तेरा वजन न जाए खाली पश्चिम बंगाल में मां की विशेष पूजा की जाती है। फिर चाहे काली पूजा हो दुर्गा पूजा हो या सरस्वती पूजा हो। सभी पूजा धूमधाम से मनाई जाती है। खासकर दुर्गा पूजा में विशेष पूजा-पाठ का आयोजन किया जाता है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 07:33 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 10:31 AM (IST)
मां दुर्गा के दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए इन जगहों की करें धार्मिक यात्रा
देश की राजधानी दिल्ली में हैं, तो आप मां के दर्शन और उनका आशीर्वाद पाने हेतु छतरपुर जा सकते हैं।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। देशभर में नवरात्रि का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की सच्ची श्रद्धा और भक्ति से पूजा और उपासना की जाती है। इस पर्व को लेकर लोगों के मन में उत्साह और उमंग रहता है। लोग माता के दर्शन और आशीर्वाद के लिए मंदिरों में जाते हैं। वहीं, कुछ लोग देशभर के विभिन्न शक्तिपीठ मंदिरों में जाकर मां के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। आप भी नवरात्रि में मां के दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए इन शहरों की धार्मिक यात्रा कर सकते हैं-

कोलकाता

"काली है कलकत्ते वाली, तेरा वजन न जाए खाली" पश्चिम बंगाल में मां की विशेष पूजा की जाती है। फिर चाहे काली पूजा हो, दुर्गा पूजा हो या सरस्वती पूजा हो। सभी पूजा धूमधाम से मनाई जाती है। खासकर दुर्गा और काली पूजा में विशेष पूजा-पाठ का आयोजन किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि हर घर में मां दुर्गा की विधिवत पूजा की जाती है। इसके लिए आप मैया के दर्शन और उनका दर्शन पाने के लिए कोलकाता की धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

मुंबई

मुंबा देवी के नाम पर शहर का नाम मुंबई पड़ा है। इससे पहले मुंबई को बॉम्बे कहा जाता था। हर साल मुंबा देवी मैया के दर्शन हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। खासकर नवरात्रि के दिनों में श्रधालुओं की भीड़ उमड़ती है। आप मैया के दर्शन और उनका आशीर्वाद पाने के लिए मुंबई की धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के चलते मंदिर में चढ़ावा या पूजा सामाग्री ले जाने पर मनाही है। श्रद्धालु केवल माता के दर्शन कर सकते हैं। बंगाली समाज के लोगों द्वारा मुंबा देवी में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है।

दिल्ली

अगर आप देश की राजधानी दिल्ली में हैं, तो आप मां के दर्शन और उनका आशीर्वाद पाने हेतु छतरपुर जा सकते हैं। साथ ही चितरंजन पार्क में भी दुर्गा पूजा में उपस्थित हो सकते हैं। चितरंजन पार्क में भी बंगाली समाज द्वारा दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। वहीं, छतरपुर में आप मां कात्यानी के दर्शन कर सकते हैं। साथ ही लाल किला में रामलीला का आनंद उठा सकते हैं।

chat bot
आपका साथी