नवरात्रि में हॉलिडे सेलिब्रेट करने के लिए भारत की इन जगहों की करें सैर

तवांग की खूबसूरती का बखान शब्दों में नहीं किया जा सकता है। इसे जन्नत भी कहा जाता है। यह शहर भूटान के नजदीक है। यहां ऊंची-ऊंची चोटियां और बुद्ध की मॉनेस्ट्री देखने को मिल जाएंगे। भागदौड़ भरी जिंदगी में शांति की तलाश कर रहे हैं तो तवांग बेहतर ऑप्शन है।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 07:31 PM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 07:31 PM (IST)
नवरात्रि में हॉलिडे सेलिब्रेट करने के लिए भारत की इन जगहों की करें सैर
उत्तर पूर्वी भारत में शिलांग की गिनती खूबसूरत शहरों में की जाती है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। हिंदी पंचांग अनुसार, अश्विन माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तक शारदीय नवरात्रि मनाई जाती है। इस वर्ष 7 अक्टूबर से लेकर 14 अक्टूबर तक नवरात्रि हैं। वहीं, 15 अक्टूबर को दशहरा है। देशभर में नवरात्रि धूमधाम से मनाई जाती है। लोगों में नवरात्रि को लेकर विशेष उत्साह और उमंग है। खासकर कोरोना महामारी के बीच पहली बार लोग टीका लगाकर आजाद ख्यालात लेकर पर्व मना रहे हैं। हालांकि, लोग कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन भी कर रहे हैं। कई लोग नवरात्र में हॉलिडे सेलिब्रेट करने के लिए देशभर की सैर करते हैं। अगर आप भी नवरात्रि में हॉलिडे पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन जगहों की करें सैर-

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

तवांग की खूबसूरती का बखान शब्दों में नहीं किया जा सकता है। इसे जन्नत भी कहा जाता है। यह शहर भूटान के नजदीक है। यहां ऊंची-ऊंची चोटियां और बुद्ध की मॉनेस्ट्री देखने को मिल जाएंगे। भागदौड़ भरी जिंदगी में शांति की तलाश कर रहे हैं, तो तवांग बेहतर ऑप्शन है।

शिलांग, मेघालय

उत्तर पूर्वी भारत में शिलांग की गिनती खूबसूरत शहरों में की जाती है। अगर आप खूबसूरत पहाड़ों और वनों का दीदार करना चाहते हैं, तो शिलांग जरूर जाएं। शिलांग में नवरात्रि का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है। इसके लिए नवरात्रि में आप पहाड़ों का शहर शिलांग की सैर कर सकते हैं।

ऋषिकेश, उत्तराखंड

ऋषिकेश को देवस्थल की संज्ञा प्राप्त है। खासकर पवित्र नदी गंगा के किनारे कई आश्रम हैं। दुनियाभर से पर्यटक ऋषिकेश घूमने आते हैं। यह शहर अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। अगर आप नवरात्रि में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ऋषिकेश की जरूर सैर करें।

जोधपुर, राजस्थान

त्योहारों के मौसम में राजस्थान की खूबसूरती देखने लायक रहती है। जोधपुर को ब्लू सिटी के नाम से जाना जाता है। इतिहास के पन्नों में जोधपुर का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा है। यह शहर अपनी संस्कृति और सभ्यता के अलावा ऐतिहासिक इमारतों के लिए जाना जाता है। इसके लिए नवरात्रि में आप सुखद और शांति यात्रा के लिए जोधपुर जरूर जाएं।

chat bot
आपका साथी