दिल्ली के इन जगहों पर कम बजट में उठाएं लजीज खाने का स्वाद

श्री श्याम रसोई दिल्ली के नागलोई में स्थित है। यहां आप कई प्रकार के जायके का स्वाद चख सकते हैं। यह सेवा दिन में 11 बजकर से दोपहर 1 बजे तक रहता है। श्री श्याम रसोई में आप रोजाना चावल सब्जी की करी चपाती सहित मिठाई भी मिलते हैं।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 11:28 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 11:28 PM (IST)
दिल्ली के इन जगहों पर कम बजट में उठाएं लजीज खाने का स्वाद
यह रसोई दिल्ली के नागलोई में स्थित है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। हर कोई खाने का शौक़ीन होता है। लोग लजीज खाने का स्वाद उठाने के लिए देश के सभी हिस्सों में जाते हैं। हालांकि, कोरोना काल में यात्रा करने से परहेज करना चाहिए। इसके लिए आप अपने आसपास ही लजीज जायके का स्वाद चख सकते हैं। खासकर दिल्ली और इसके आसपास के जगहों पर आप कम बजट में ही लजीज खाने का स्वाद उठा सकते हैं। अगर आपको पता नहीं है, तो आइए जानते हैं-

श्री श्याम रसोई, नांगलोई

यह रसोई दिल्ली के नागलोई में स्थित है। यहां आप कई प्रकार के जायके का स्वाद चख सकते हैं। यह सेवा दिन में 11 बजकर से दोपहर 1 बजे तक रहता है। श्री श्याम रसोई में रोजाना चावल, सब्जी की करी, चपाती सहित मिठाई भी मिलते हैं। मिठाइयां शुद्ध घी में बनाई जाती हैं।

मा फाउंडेशन, पश्चिम दिल्ली

इस फाउंडेशन को मुस्कान नामक महिला चलाती हैं। पश्चिम दिल्ली के आसपास के लोग मा फाउंडेशन जायके चखने के लिए आते हैं। ऐसा कहा जाता है कि मा फाउंडेशन में कम बजट में खाना मिलता है। यहां रोजाना राजमा, छोले और कढ़ी-चावल, रोटी और रायता खाने में मिलते हैं।

दादी की रसोई, नोएडा

अनूप सिंह ने दादी की रसोई की शुरुआत 2015 में की थी। नोएडा और दिल्ली में यह बेहद मशहूर रसोई है। दूर-दूर से लोग आते हैं। आज दादी की रसोई की सेवा स्टॉल से वातनुकूलित (ac)में शिफ्ट हो गया है। आप यहां दाल-चावल, सब्जी और मिठाईयों का आनंद उठा सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि एक थाली की कीमत केवल 5 रुपए हैं।

देवदूत फ़ूड बैंक, गुरुग्राम

यह एक सामुदायिक किचन है, जो गुरुग्राम में है। यहां 5 रुपये में चावल, दाल, चपाती, अचार और मिठाई मिलता है। अगर किसी के पास पैसे नहीं होते हैं, तो उसे मुफ्त में खाना खिलाया जाता है। इसके अलावा, बच्चे और वयस्कों को भी फ्री में खाना खिलाया जाता है।

chat bot
आपका साथी