सावन में घूमने के लिए छत्तीसगढ़ की ये हिल स्टेशन हैं परफेक्ट डेस्टिनेशन

मैनपाट को छोटा तिब्बत भी कहा जाता है समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 1100 मीटर है। मैनपाट में कई जलप्रपात और जंगल स्थित हैं। अगर आप सावन महीने में ट्रेकिंग का आनंद उठाना चाहते हैं तो मैनपाट जरूर जाएं। वीकेंड हॉलिडे मनाने के लिए मैनपाट परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 09:00 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 09:00 AM (IST)
सावन में घूमने के लिए छत्तीसगढ़ की ये हिल स्टेशन हैं परफेक्ट डेस्टिनेशन
चिरमिरी को छत्तीसगढ़ का स्वर्ग कहा जाता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सनातन धर्म में सावन महीने का विशेष महत्व है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस महीने में भगवान शिव जी और माता पार्वती की पूजा उपासना की जाती है। मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा से भगवान शिव की पूजा करने वाले व्यक्ति की मनोकामना शीघ्र पूरी हो जाती है। इस अवसर पर बागों में झूले लगाए जाते हैं। वहीं, लड़कियां और महिलाएं झूला झूलती हैं और गीत गाती हैं। चारों तरफ उत्साह, उमंग और आनंद का वातावरण फैला रहता है। अगर आप भी सावन के महीने में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहाड़ों के प्रदेश छतीसगढ़ की यात्रा जरूर करें। इस प्रदेश में कई धार्मिक और पर्यटन स्थल हैं। आइए जानते हैं-

मैनपाट

मैनपाट को 'छोटा तिब्बत' भी कहा जाता है समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 1100 मीटर है। मैनपाट में कई जलप्रपात और जंगल स्थित हैं। अगर आप सावन महीने में ट्रेकिंग का आनंद उठाना चाहते हैं तो मैनपाट जरूर जाएं। वीकेंड हॉलिडे मनाने के लिए मैनपाट परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

गड़िया पर्वत

यह जगह किला डोंगरी के लिए जाना जाता है। गड़िया पर्वत छत्तीसगढ़ राज्य के कांकेर जिले में स्थित है। पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र दूध नदी है, जो पहाड़ के नीचे बहती है। काफी संख्या में पर्यटक बरसात के दिनों में गाड़िया पर्वत घूमने आते हैं।

चिरमिरी

चिरमिरी को छत्तीसगढ़ का स्वर्ग कहा जाता है। यह पर्यटन स्थल कोरिया जिले में स्थित है। चिरमिरी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, पुराने मंदिर और कोयला की खानों के लिए प्रसिद्ध है। चिरमिरी में सालों भर मौसम बेहद सुहाना और खुशनुमा रहता है।

अंबिकापुर

सरगुजा जिले में स्थित अंबिकापुर घने जंगल और धारदार या नुकीले हिल्स के लिए जाना जाता है। अगर आप सिटी लाइफ स्टाइल से ऊब चुके हैं, तो वीकेंड हॉलिडे के लिए अंबिकापुर जरूर जाएं। अंबिकापुर में तमोर पिंगला अभ्यारण्य और सेमरसोत वन्‍यजीव अभ्यारण स्थित हैं। हर साल काफी संख्या में पर्यटक अभ्यारण्य घूमने आते हैं।

chat bot
आपका साथी