Ghost Town के नाम से मशहूर हैं ये शहर, जानें इसके बारे में सबकुछ

इटली का यह पहाड़ी गांव गांव आज भूतों का शहर कहलाता है। इतिहासकारों की मानें तो साल 1991 में प्लेग और भूस्खलन के चलते लोग गांव से पलायन कर गए। उस समय से यह गांव भूतों का शहर बन गया है।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 02:55 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 02:55 PM (IST)
Ghost Town के नाम से मशहूर हैं ये शहर, जानें इसके बारे में सबकुछ
अमेरिका में कई ऐसे शहर हैं, जो Ghost Town के नाम से प्रसिद्ध हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आजकल एडवेंचर ट्रिप ट्रेंडिंग है। लोग घूमने-फिरने के समय एडवेंचर ट्रिप को प्राथिमकता देते हैं। उनका ऐसा मानना होता है कि जीवन में कुछ दिलचस्प होना चाहिए। इसके लिए लोग दुनियाभर की सैर करते हैं। अगर आप भी एडवेंचर ट्रिप के शौकीन हैं और आने वाले समय में इसकी प्लानिंग कर रहे हैं, तो Ghost Town के नाम से पाॉपलर इन शहरों की सैर कर सकते हैं। ये शहर अपनी रहस्यों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

​Craco, इटली

इटली का यह पहाड़ी गांव गांव आज भूतों का शहर कहलाता है। इतिहासकारों की मानें तो साल 1991 में प्लेग और भूस्खलन के चलते लोग गांव से पलायन कर गए। उस समय से यह गांव भूतों का शहर बन गया है। आज यह गांव अपने हॉरर वारदातों के लिए जाना जाता है। इसके लिए शाम ढलने के बाद किसी को रुकने की इजाजत नहीं होती है। ​Craco घूमने के लिए पंजीकरण यानी रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। इसमें पर्यटकों को गाइडलाइन दिया जाता है। यहां से आप प्रकृति का अद्भुत नजारा देख सकते हैं।

bodie, अमेरिका

अमेरिका में कई ऐसे शहर हैं, जो Ghost Town के नाम से प्रसिद्ध हैं। इनमें एक शहर bodie है। यह जगह अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में स्थित है। ऐसा कहा जाता है कि साल 1962 से पहले यह शहर बेहद खूबसूरत था। आज यह वीरान है। जानकारों की मानें तो बिली नामक लूटेरे की वजह से यह जगह आज वीरान हो गया है।

​Hashima, जापान

एक समय हाशिमा द्वीप की जापान के प्रमुख जगहों में की जाती थी। यह द्वीप नागासाकी के पास है। उस समय यहां कोयले का खनन कार्य चलता था। हालांकि, अचानक से खनन कार्य कम हो गया। इसके बाद लोग कम होने लगे। एक-एक कर सभी लोग द्वीप से चले गए। इस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि काम करने वाले लोग कहां गए। इसकी खबर किसी को नहीं है। आज भी हाशिमा द्वीप पर पुरानी चीजें रखी हुई हैं।

chat bot
आपका साथी