रोमांटिक हॉलिडे को यादगार बनाने के लिए इन जगहों की जरूर करें सैर

कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। गुलमर्ग कश्मीर में स्थित है। यह शहर न केवल अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है बल्कि स्कीइंग के लिए भी जाना जाता है। इसके लिए काफी संख्या में पर्यटक गुलमर्ग आते हैं। गुलमर्ग हिल स्टेशन डेस्टिनेशन भी है।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 10:11 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 10:11 PM (IST)
रोमांटिक हॉलिडे को यादगार बनाने के लिए इन जगहों की जरूर करें सैर
कपल्स बरसात के मौसम में रोमांटिक हॉलिडे पर जाना पसंद करते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना संक्रमण दर कम होने और ठीक होने की दर बढ़ने के चलते कई राज्यों में अनलॉक प्रक्रिया जारी है। इस क्रम में पर्यटन स्थलों को धीरे-धीरे खोला जा रहा है। इससे पर्यटकों में उत्साह और उमंग की लहर है। लोग आने वाले दिनों में पिकनिक पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। खासकर बरसात के मौसम में हिल स्टेशन पर जाना रोमांच से भरा होता है। इस मौसम में घूमने का अपना ही मजा है। इसके लिए लोग देशभर की भ्रमण करते हैं। वहीं, कपल्स बरसात के मौसम में रोमांटिक हॉलिडे पर जाना पसंद करते हैं। अगर आप भी आने वाले दिनों में रोमांटिक हॉलिडे पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन जगहों की सैर कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

गुलमर्ग

कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। गुलमर्ग कश्मीर में स्थित है। यह शहर न केवल अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि स्कीइंग के लिए भी जाना जाता है। इसके लिए काफी संख्या में पर्यटक गुलमर्ग आते हैं। गुलमर्ग हिल स्टेशन डेस्टिनेशन भी है। अगर आप रोमांटिक हॉलिडे को यादगार बनाना चाहते हैं, तो गुलमर्ग की सैर जरूर करें।

दार्जलिंग

दार्जलिंग रोमांटिक डेस्टिनेशन है। लोग प्यार के इजहार के लिए भी दार्जलिंग आते हैं। यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए भी देशभर में प्रसिद्ध है। वहीं, आप दार्जलिंग में चाय की बगान की भी सैर कर सकते हैं। इस शहर में कई लविंग पॉइंट हैं। जब कभी रोमांटिक हॉलिडे पर जाने की प्लानिंग करें, तो दार्जलिंग का चयन जरूर करें।

वायनाड

केरल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। पर्यटक हनीमून, बेबीमून और रोमांटिक ट्रिप पर केरल आते हैं। इस राज्य में कई दर्शनीय स्थल और हिल स्टेशन हैं। वहीं, रोमांटिक हॉलिडे को यादगार बनाने के लिए वायनाड परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

शिमला

शिमला की खूबसूरती से आप पूरी तरह परिचित हैं। यह शहर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला आते हैं। खासकर सर्दी के दिनों में अधिक संख्या में पर्यटक आते हैं। कपल्स के लिए यह परफेक्ट डेस्टिनेशन है। जब कभी आपको अवसर मिले, अपने पार्टनर के साथ शिमला की सैर जरूर करें।

chat bot
आपका साथी