एमपी टूरिज्म ने पर्यटकों को लुभाने के लिए शुरू किया "इंतज़ार आपका" अभियान
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 15 हजार से अधिक संक्रमित पाए गए हैं जिनमें 600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। मध्यप्रदेश पर्यटन ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सोशल मीडिया पर "इंतज़ार आपका" अभियान शुरू किया है। इसकी जानकारी मध्य प्रदेश टूरिज्म के ट्वीट से होती है, जिसमें "इंतज़ार आपका" टैगलाइन को हैश टैग किया गया है। सोशल मीडिया पर इस अभियान को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
पर्यटन बोर्ड ने इस ट्वीट में लिखा है-
मैं इनमें से एक का घर हूं।
सबसे बड़ी प्रेम कहानियां-सुल्तान बाज बहादुर और रानी रूपमती की।
किलों, झीलों और मकबरों का घर, मैंने ताजमहल को भी प्रेरित किया।
मैं मांडू हूं।
मैं यहां सदियों से रहा हूं।
और मैं हमेशा यहां रहूंगा, तुम्हारा इंतज़ार है।
"इंतज़ार आपका" की टैगलाइन में बताया गया है कि पर्यटन बोर्ड पर्यटकों की वर्तमान स्थिति को समझता है जो पिछले काफी समय से लॉकडाउन में थे। अब जबकि यात्रा प्रतिबंधों को हटा दिया गया है तो लोग यात्रा करने के लिए उत्सुक हैं। इसके लिए वह अपने परिवारों के साथ भी बाहर आने को तैयार हैं।
इस मद्देनजर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड ने उज्जैन, पंचमढ़ी, अमरकंटक, बांधवगढ़, कान्हा और मांडू जैसे अन्य पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के लिए "इंतज़ार आपका" अभियान चलाने की शुरुआत की है। इस अभियान की सहायता से पर्यटन बोर्ड पर्यटकों में विश्वास को बनाए रखना चाहता है।
इसके लिए बोर्ड ने पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई दिलचस्प टूर पैकेज भी तैयार किए हैं। साथ ही बोर्ड ने दो से तीन रातों की रोड ट्रिप यात्रा कार्यक्रम भी पेश किए हैं। इस प्रदेश में कान्हा राष्ट्रीय उद्यान, बांधवगढ राष्ट्रीय उद्यान, कान्हा राष्ट्रीय उद्यान, भीमबेटका, पन्ना नेशनल पार्क, लक्ष्मण मन्दिर, कान्हा नेशनल पार्क, सांची, मांडू, ओंकारेश्वर, पंचमढ़ी और अमरकंटक जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 15 हजार से अधिक संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें 600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।